3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान: सनकी डॉक्टर के काले कारनामे का बड़ा खुलासा, इंफेक्टेड सिरिंज से 400 लोगों को बनाया एड्स का मरीज

जांच टीम ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है प्रदूषित सीरिंज से कई मरीजों को इंजेक्शन लगाया पाक के गांव में गुस्सा और भय का माहौल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 18 May 2019, 10:35 AM IST

injection

पाकिस्तान: सनकी डॉक्टर के काले कारनामे का बड़ा खुलासा, इंफेक्टेड सिरिंज से 400 लोगों को बनाया एड्स का मरीज

लाहौर। पाकिस्तान के स्वास्थ्य शिविरों में हड़कंप का माहौल है। दक्षिणी पाकिस्तान के एक गांव में लोग लाइन लगाकर अपने बच्चों की जांच करा रहे हैं। बीते दिनों एक चौका देने वाली घटना सामने आई। इसमें एक डॉक्टर की लापरवाही के कारण करीब 90 लोेग एजआईवी पॉजिटिव पाए गए थे। डॉक्टर पर आरोप था कि प्रदूषित सीरिंज से इंजेक्शन लगाने के कारण 65 बच्चे समेत कुल 90 लोगों एचआईवी पॉजिटिव हो गए। इसकी पुष्टि यहां के सरकारी अधिकारी ने भी की है। अब यह आकड़ा 400 से भी अधिक पहुंच चुका है। जांच टीम ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

कैलिफोर्निया: एयर रिजर्व बेस के बाहर एक एफ -16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

डॉक्टर के एचआईवी पॉजिटिव होने की आशंका

गौरतलब है कि यहां के प्रशासन का कहना है कि अभी तक की जांच मेें पता चला है कि प्रदूषित सीरिंज से कई मरीजों को इंजेक्शन लगाया है, इसके कारण ही इतने लोग संक्रमण के शिकार हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के माता-पिता की भी जांच की है। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव है। इस घटना से मचे हड़कंप के बाद क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। यहां पर एड्स को लेकर जानकारियां दी जा रहीं हैं। महामारी की मार झेल रहे गरीब गांव में गुस्सा और भय का माहौल है। दर्जनों माता-पिता इस पसोपेश में हैं कि उनके बच्चे क्या इस बीमारी के शिकार है। वह इसकी जांच कराने के लिए कतार में खड़े हैं। पाकिस्तान को लंबे समय से एचआईवी के लिए कम प्रसार वाला देश माना जाता था। यहां यह बीमारी खतरनाक दर से बढ़ रही है। विशेषकर ड्रग लेने वाले और यौनकर्मियों के बीच। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 2017 में लगभग 20,000 नए एचआईवी संक्रमण के मामले सामने आए। एचआईवी दर के लिहाज से पाकिस्तान वर्तमान में एशिया का दूसरा देश है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..