3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैलिफोर्निया: एयर रिजर्व बेस के बाहर एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

पायलट पैराशूट से विमान के बाहर कूदा रक्षा गोदाम के ऊपर गिरा विमान यह दुर्घटना स्थानीय समय के अनुसार सुबह 3:45 बजे करीब हुई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 17 May 2019, 12:50 PM IST

f-16

कैलिफोर्निया: एयर रिजर्व बेस के बाहर एक एफ -16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

वाशिंगटन। कैलिफोर्निया के एयर रिजर्व बेस के बाहर एक एफ -16 लड़ाकू विमान शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में पास के गोदाम को नुकसान पहुंचा है। पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विमान हथियारों के साथ बाहरी ईंधन टैंक से भी लैस था। इस कारण बड़ा हादसा हो सकता था। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर पैराशूट से पायलट बाहर आ गया । उसे पास के रनवे पर देखा गया। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि टीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से एक गोदाम की छत में एक बड़ा सा छेद दिखाई दिया और अंदर एक जेट जैसा मलबा दिखाई दे रहा था।

पाक ने SCO की बैठक से पहले अलापा आतंकवाद का राग, कहा- भारत बातचीत के लिए अनिच्छुक

लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया

अमरीकन रिज़र्व बटालियन के प्रवक्ता मेजर पेरी कोविंगटन ने बताया कि विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान वह किसी इमारत से नहीं टकराया। यह दुर्घटना सुबह 3:45 बजे करीब हुई। डिप्टी फायर चीफ टिमोथी हॉलिडे ने बताया कि एक बड़ा होने से टल गया है। यहां के आसपास के क्षेत्र को पुलिस ने घेर लिया है। यह एफ -16 विमान कथित तौर पर फ्रेज़्नो में स्थित कैलिफोर्निया एयर नेशनल गार्ड इकाई के 144 वें फाइटर विंग का है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..