
पाकिस्तान: बुलेटप्रूफ वाहनों की अवैध खरीद मामले में नवाज शरीफ पर शिकंजा, NAB ने जले में की पूछताछ
लाहौर। पाकिस्तान ( Pakistan ) के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ( nawaz sharif ) की मुश्किलें कम होने की बजाए बढ़ती ही जा रही हैं। पाकिस्तान के शीर्ष भ्रष्टाचार रोधी निकाय की एक टीम ने जर्मनी ( Germany ) से 30 से अधिक बुलेटप्रूफ सरकारी वाहनों की अवैध खरीद और उपयोग पर दो घंटे से अधिक समय तक कोट लखपत जेल में बंद प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से पूछताछ की है। सोमवार को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ( NAB ) की चार सदस्यीय टीम कोट लखपत जेल (लाहौर सेंट्रल जेल) में पहुंची, जहां 69 वर्षीय शरीफ अल-अजीजिया स्टील भ्रष्टाचार मामले में सात साल की सजा काट रहे हैं।
डॉन न्यूज ने सूत्रों के हवाले से दी गई खबर में बताया है कि नवाज शरीफ ने एक प्रश्नावली दिए जाने पर जोर दिया, जिसका वह अपने कानूनी वकील की मदद से जवाब देंगे। बता दें कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता नवाज शरीफ ( maryam nawaz sharif ) की बेटी मरियम नवाज शरीफ ने जेल में एनएबी टीम द्वारा जांच की पुष्टि की| बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री को उनकी सजा के बाद दिसंबर 2018 से जेल की सजा आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक संदेश में मरियम शरीफ ने जांच को इंगित करते हुए इमरान खान को 'नकली प्रधानमंत्री' बताया और उनपर उंगलियां उठाईं। मरियम ने लिखा कि इमरान खान ने काननू के बाहर जाकर खैबर पख्तूनख्वा सरकार के हेलीकॉप्टर का निजी इस्तेमाल के लिए उपयोग किया था।
नवाज शरीफ पर लगे हैं भ्रष्टाचार के आरोप
मालूम हो कि तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ को लेकर इससे पहले की रिपोर्टों में कहा गया था कि एनएबी की टीम जर्मनी से 34 बुलेटप्रूफ वाहनों के कथित आयात के मामले में उनके बयान को रिकॉर्ड करेगी। वाहनों के आयात में किसी पर सीमा शुल्क का भुगतान नहीं किया गया था। जियो न्यूज ने अपने रिपोर्ट के मुताबिक, एंटी-ग्राफ्ट बॉडी ने कहा कि वाहनों को 19 वें SAARC (साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन) समिट में भाग लेने वाले मेहमानों के लिए 2016 में बिना ड्यूटी के खरीदा गया था। हालांकि बाद में यह सम्मेलन नहीं हो सका था, क्योंकि उरी हमले के बाद भारत ने इसका बहिष्कार किया था। बाद में बांग्लादेश ( Bangladesh ), अफगानिस्तान ( Afghanistan ), भूटान ( Bhutan ), श्रीलंका ( Sri Lanka ) और मालदीव ( Maldives ) ने भी शिखर सम्मेलन में आने से मन कर दिया था। एनएबी के अनुसार, नवाज शरीफ ने उन 34 कारों में से 20 कारों को अपने स्वयं के लिए इस्तेमाल किया। साथ ही उनकी बेटी मरियम नवाज ने भी बुलेटप्रूफ वाहनों का इस्तेमाल अपने निजी काम के लिए किया। मालूम हो कि नवाज शरीफ 24 दिसंबर, 2018 से सात साल की जेल की सजा काट रहे हैं। एक अदालत ने उन्हें 28 जुलाई, 2017 को पनामा पेपर्स मामले में दायर तीन भ्रष्टाचार के मामलों में से एक में दोषी ठहराया था।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
29 May 2019, 12:43 PM IST
Published on:
29 May 2019, 3:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.