scriptपाकिस्तानी नौसेना ने भारतीय नाव पर की फायरिंग, एक मछुआरे की मौत, एक गंभीर रूप से घायल | pakistan navy opens fire on indian boat one dead and one injured | Patrika News
पाकिस्तान

पाकिस्तानी नौसेना ने भारतीय नाव पर की फायरिंग, एक मछुआरे की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

रविवार को भी पाकिस्तानी नौसेना ने अपनी कायराना हरकत का परिचय देते हुए भारतीय सीमा में मछली पकड़ रहे नाविकों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में एक मछुआरे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह घटना भारतीय समुद्री सीमा में गुजरात तट के निकट हुई।

Nov 07, 2021 / 05:51 pm

Ashutosh Pathak

pakistan.jpg
नई दिल्ली।

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। अपनी कायराना हरकतों से निर्दोषों की जान लेना उसका शगल है। पाकिस्तानी नौसेना ने रविवार को एक भारतीय नाव पर फायरिंग कर दी। गुजरात तट के पास हुई गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई है।
पाकिस्तान मरीन ने ‘जलपरी’ नाम की नाव पर गुजरात के द्वारका में फायरिंग की। अधिकारियों के मुताबिक, श्रीधर नाम के एक मछुआरे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया है। पाकिस्तान पहले भी भारतीय मछुआरों के खिलाफ गिरफ्तारी और नौका जब्ती जैसी कार्रवाई कर चुका है।
यह भी पढ़ें
-

दुर्लभ मामला: जंगल सफारी के दौरान शौच के लिए बैठे पर्यटक को कमोड में छिपे कोबरा ने डसा, थोड़ी ही देर में गलने लगा उसका यह खास अंग और फिर..

इससे पहले, पाकिस्तान ने मार्च में 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी दो नौकाएं तो जब्त कर लिया था। वहीं, फरवरी में भी पाकिस्तान ने 17 भारतीय मछुआरों को देश के जलक्षेत्र में कथित रूप से प्रवेश करने के लिए गिरफ्तार किया था और उनकी तीन नौकाओं को जब्त कर लिया था। पाकिस्तान और भारत अरब सागर में स्पष्ट समुद्री सीमा नहीं होने के कारण अक्सर एक-दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं।
पाकिस्तान और भारत अक्सर एक दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं, क्योंकि अरब सागर में समुद्री सीमा का कोई स्पष्ट सीमांकन नहीं है। मछुआरों के पास उनके सटीक स्थान को जानने के लिए तकनीक से लैस नौकाएं नहीं हैं। सुस्त नौकरशाही और लंबी विधिक प्रक्रियाओं के कारण, मछुआरे आमतौर पर कई महीनों तक जेलों में रहते हैं और कभी-कभी सालों तक भी।
यह भी पढ़ें
-

मुर्दाघर का इलेक्ट्रिशियन लाशों के साथ करता था घिनौना काम, महिलाओं के शवों का बनाता था अश्लील वीडियो, जानिए कैसे खुली पोल

पिछले महीने श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी दो नौकाएं जब्त कर लिया था। नौसेना ने उत्तरी प्रांत में पॉइंट पेद्रो क्षेत्र के वेट्टीलैकनी तट पर मछुआरों को गिरफ्तार किया था। मार्च में नौसेना ने अपने देश के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 54 भारतीय नागरिकों को पकड़ा था और उनकी नौकाएं जब्त कर ली थीं।

Home / world / Pakistan / पाकिस्तानी नौसेना ने भारतीय नाव पर की फायरिंग, एक मछुआरे की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो