पाकिस्तानी सेना के पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, हमले में मारे गए लोगों में 4 अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कॉर्प्स और एक लेवीज के सदस्य गाड़ी में थे। दरअसल, यह वही इलाका है जहां तहरीक-ए-तालिबान यानी टीटीपी के आतंकी सक्रिय हैं। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान उनके साथ बातचीत कर सुलह करने का दावा कर रहे हैं।