
एक दूजे का हाथ थाम 11 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में....
पाली. घांची समाज के 884वें स्थापना दिवस को लेकर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार को लाखोटिया उद्यान परिसर में सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। जिसमें हजारों समाजबंधुओं की उपस्थित में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
समारोह में सुबह सूरजपोल घांचियों का वास से शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। जिसमें दूल्हे घोड़े पर सवार होकर आगे-आगे चल रहे थे। पीछे कारों में दुल्हन व बगियों में भामाशाह चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल राधा-कृष्ण-सुदामा, शिव-पार्वती-गणेश, व कालका माता की झांकी शहरवासियों के आकर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा सोमनाथ मंदिर, घी का झंडा, सर्राफा बाजार, पानी दरवाजा, घांचियों का बड़ा वास, भैरूघाट होते हुए लाखोटिया उद्यान परिसर पहुंची। जहां विधि-विधान से 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
ये रहे अतिथि
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सुमेरपुर विधायक मदन राठौड़, पाली विधायक ज्ञानचंद पारख, सभापति महेन्द्र बोहरा, यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा, पूर्व विधायक भीमराज भाटी, सांसद प्रतिनिधि राकेश भाटी, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, पाली प्रधान श्रवण बंजारा, वेनाराम चांगवा, बलवंत परिहार उपस्थित रहे। जिनका आयोजक समिति की ओर से बहुमान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था में पारस भाटी, केसाराम भाटी, गिरीश भाटी, बाबूलाल बोराणा, मनीष राठौड़, नुकुल देवड़ा, कुशल देवड़ा, प्रकाश महादेव, सुरेश राठौड़, जोगेन्द्र पंवार, रमेश निकुंम, खेताराम पंवार सहित कई जने जुटे रहे।
भामाशाहों का सम्मान
लाखोटिया उद्यान परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में मेले की बोलियां लेने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया। इस दौरान वर्ष 2019 में आयोजित किए जाने वाले मेले की बोलियां लगाई गई।
प्रस्तुति पर झूमे
समारोह में मनोज रिया एण्ड पार्टी ने भगवान शिव के भजनों पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन भजन गायक महेन्द्र सिंह राठौड़, विनोद गिरी ने किया।
वैष्णव समाज के दो जोड़े भी बंधे परिणय सूत्र में
सामूहिक विवाह सम्मेलन में वैष्णव समाज के दो जोड़े भी परिणय सूत्र में बंधे। इस दौरान सोमनाथ युवा मंडल के सुरेश पंवार की अगुवाई में 11 पौधे लगाए गए। ट्री-गार्ड विवाहित जोड़े के नाम लिखे गए तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई।
Published on:
17 Jun 2018 01:50 pm
