15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BREAKING : क्रेन की चपेट में आने से 4 बाइक सवार हुए घायल….यहां देखें विडियों

- शहर के नया बस स्टैंड के निकट हुआ बाइक-क्रेन का हादसा  
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Kesharam Bander

Jun 30, 2018

crane accident

BREAKING : क्रेन की चपेट में आने से 4 बाइक सवार हुए घायल....यहां देखें विडियों

पाली। शहर के नया बस स्टैंड के निकट शनिवार दोपहर को एक क्रेन ने बाइक सवार 4 लोगों को चपेट में लेते हुए घायल कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने क्रेन चालक को गिरफ्तार कर क्रेन को जब्त किया।

पुलिस के अनुसार नया बस स्टैंड के निकट एक निजी अस्पताल से उपचार कर बाइक पर सवार होकर लौटते चार जनों को क्रेन ने चपेट में ले लिया। जिसमें डरी गांव निवासी धन्नाराम पुत्र सुजाराम जाति मीणा अपनी पत्नी बसंती व नया गुड़ा गांव निवासी बहन मंजू पत्नी हेमाराम और उसकी पुत्री खुशबू घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन व मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर चारों घायलों को बांगड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। वही मौके से क्रेन चालक को भी गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस थाने ले गई। इस घटना की जानकारी परिजनों को मिलने पर वे भी अस्पताल पहुचे गए।