24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत में जाने का बोलकर घर से निकले बालक की नाडी में डूबने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पाली जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के बींजा सरहद की घटना, पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Suresh Hemnani

•

Updated: 21 Jul 2025, 8:30 PM IST

खेत में जाने का बोलकर घर से निकले बालक की नाडी में डूबने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक बालक हरिश का फाइल फोटो

रोहट(पाली)। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के बींजा सरहद में एक खेत पास बनी नाडी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि बालक घर से खेत में जाने का बोलकर निकला था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया गरवलिया निवासी रूपाराम ने रिपोर्ट दी कि मेरा पोता हरिश (13) पुत्र कानाराम मेघवाल रविवार की शाम को चार बजे अपने घर से खेत में जाने का बोलकर निकल गया। काफी देर तक उसके वापस घर पर नहीं आने पर परिजन व आस-पडौस के लोग हरिश को ढूंढने के लिए निकले। इस दौरान बींजा सरहद में भीमाराम पुत्र रावताराम मेघवाल के खेत के पास में बनी नाडी के किनारे कपड़े व चप्पल मिली।

जिसे देख मौके पर पहुंचे गांव के किशन व प्रिन्स मीणा ने नाडी में उतरकर तलाश शुरू की। जिस पर हरीश का शव पानी के अन्दर मिला। जिसे बाहर निकालकर देखा तो पानी में डूबने से हरीश की मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह, एएसआई सत्यनारायण सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और शव को रोहट अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां सोमवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा।