4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निरीक्षण करने निकली टीम सफाई कार्यो के हालात देख चौंक उठी, सामने आई यह बात

- सफाई व्यवस्था में घालमेल, आधे से ज्यादा सफाईकर्मी मार रहे बंक- शहर में सफाई व्यवस्था का मामला, सफाई जमादार की मॉनिटरिंग की खुली पोल
2 min read
Google source verification
nagar parishad pali

निरीक्षण करने निकली टीम सफाई कार्यो के हालात देख चौंक उठी, सामने आई यह बात

पाली. सरकारी कार्यालयों में ही कार्मिक और स्कूलों में विद्यार्थी बंक नहीं मारते हैं, बल्कि नगर परिषद के सफाईकर्मी भी इसमें शामिल हैं। परिषद की एक संयुक्त टीम की ओर से मंगलवार सुबह किए गए औचक निरीक्षण में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। टीम जब सफाई कार्यों की पड़ताल करने निकली तो हालात देखकर चौंक उठी। मौके पर महज तीस फीसदी कार्मिक ही ड्यूटी पर मिले। इतना ही नहीं, कई कार्मिक एवजी भी सामने आए। बंक मारने वाले कार्मिकों के विरुद्ध अब नगर परिषद सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रही है।

दो शिफ्ट में होती है सफाई

शहर में करीब 610 सफाईकर्मी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के काम में लगे हुए हैं। शहर की सफाई दो शिफ्ट में होती है। शहर के 50 वार्ड में यह व्यवस्था की हुई है। सफाईकर्मियों पर जमादार निगरानी करते हैं।

सात टीमों ने जाने हालात

ड्यूटी में लापरवाही बरतने को लेकर सफाईकर्मियों की शिकायतें मिल रही थी। इस पर औचक निरीक्षक का प्लान बनाया गया। मंगलवार सुबह 7 टीमों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों का निरीक्षण किया। इसमें खुलासा हुआ कि ड्यूटी पर तैनात कुल कार्मिकों में से तीस फीसदी ही मौके पर मिले। कुछ कार्मिकों के इधर-उधर होने के बहाने भी सामने आए।

जांच में कई सफाईकर्मी मिले गायब

औचक निरीक्षण में कई सफाईकर्मी मौके से गायब मिले। इसको लेकर जमादारों से जानकारी ली गई। कुछ का जवाब संतोषजनक नहीं मिला। इस पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

- इन्द्रसिंह राठौड़, आयुक्त नगर परिषद, पाली

जनसहभागिता शिविर बताई समस्याएं

पाली. शहर के राजेन्द्र नगर एरिया में स्थित महादेव बगेची में मंगलवार को पुलिस की ओर से जनसहभागिता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव से क्षेत्रवासियों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, स्कूलों के बाहर अपराध, भूमाफियाओं का आतंक बढ़ रहा है। इसे रोका जाए। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी ने हेलमेट की उपयोगिता बताई। इस मौके पर पार्षद तिलोक चौधरी, थानाधिकारी बुधाराम चौधरी, कानाराम देवासी, सोनाराम चौधरी सहित क्षेत्रवासी मौजूद थे।