
अमृत जलम् अभियान में बढ़ रही आमजन की भागीरदारी
पाली. राजस्थान पत्रिका के अमृत जलम अभियान के तहत लाखोटिया तालाब का स्वरूप बदलने के लिए शहरवासियों ने २९ वें दिन भी श्रमदान किया। रविवार सुबह माली समाज भवन के पीछे तालाब किनारे के हिस्से पर शहरवासीयों ने उगी झाडियों की कटाई कर तालाब से
गंदगी बाहर निकाली गई। १३ मई से शुरू अभियान के प्रथम चरण में आर्यवीर दल के सामने, बिहारी घाट व माली समाज भवन के पास शहरवासियों ने श्रमदान किया। दूसरे चरण में गांधी मूर्ति के निकट पार्क के पीछे श्रमदान कर साफ-सफाई कि गई।
इन्होंने किया श्रमदान
रविवार सुबह माली समाज भवन के पीछे तालाब किनारे श्रमदान करने के लिए पार्षद किशोर सोमनानी, बाबूलाल बोराणा, फुटवीयर एसोशिएसन के अध्यक्ष रमेश थावानी, मानवेन्द्रसिंह भाटी, मनीष परिहार, नितेश तोषावरा, जगदीश मीणा, मयंक भाटी, राजेश तेली, आदित्य गहलोत, जगदीश माली, पिटू आहूजा, दिलीप बंजारा सहित युवाओं ने श्रमदान कर पसीना बहाया।
ाजस्थान पत्रिका अमृतं जलम् अभियान
पाली/बाबरा। जल संरक्षण व जलस्त्रोतो के संवद्र्धन को लेकर पत्रिका द्वारा चलाये जा रहे अमृतं जलम् महाभियान के तहत रविवार को बाबरा कस्बे के पाटन मार्ग पर बाबा रामदेव मंदिर स्थित कालानाड़ा पर पत्रिको के बैनर तले खुदाई व साफ सफाई अभियान में श्रमवीरों ने श्रमदान किया। वही श्रमवीरों ने अमृतं जलम् महाभियान के तहत जल संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान बाबरा पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई करण सिंह देणोक, बाबरा के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ.़ अशोक कुमार जांगिड, समाजसेवी देवेन्द्रसिंह गोपालपुरा, बाबरा उपसरंपच कप्तान सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सत्यनारायण टेलर, बाबरा जीएसएस से तकनीकी हैल्पर अशोक कुमार चेची, पूर्व वार्ड पंच जगदीश प्रसद टेलर, समाजसेवी देवेन्द्रसिंह शेखावत सहित कई श्रमवीरो ने श्रमदान किया। वही इस दौरान समाजसेवी देवेन्द्रसिंह शेखावत ने श्रमवीरो को अल्पाहार करवाया। इस दौरान पुलिस, चिकित्सा, डिस्कॉम विभाग के कार्मिकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणो ने श्रमदान में भाग लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणो ने श्रमदान में भाग लिया।
Published on:
10 Jun 2018, 9:04 PM IST
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.