6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

केन्द्रीय राज्यमंत्री की मौजूदगी मेें अन्नपूर्णा दूध योजना का हुआ शुभारम्भ…यहां देखें विडियों

-बांगड़ स्कूल में हुए समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्कूली विद्यार्थियों को पिलाया दूध

Google source verification

पाली। अन्नपूर्णा दूध योजना का सोमवार को केंद्रीय विधि राज्यमंत्री पी.पी. चौधरी की मौजूदगी में बांगड़ स्कूल सभागार में शुभारंभ हुआ। इस योजना को लेकर जिला प्रशासन व पाली डेयरी की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थी। कार्यक्रम में विधायक ज्ञानचंद पारख, सभापति महेंद्र बोहरा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष संजय ओझा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद थे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को अन्नपूर्णा दूध योजना के तहत दूध पिलाकर योजना का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस योजना के तहत सप्ताह में 3 दिन लगभग जिले से 20000 बच्चों को पाली डेयरी की ओर से दूध पिलाया जाएगा। इस अवसर पर केन्द्रीय विधि राज्य मंत्री पी.पी. चौधरी सहित विधायक ज्ञानचंद पारख, सभापति महेन्द्र बोहरा, यूआईटी चेयरमेन संजय ओझा सहित अतिथियों ने संबोधित कर योजना पर प्रकाश डाला। यहां पहुंचने पर शाला परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत भी किया गया।