5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाल विवाह की पैरवी करने वाली सोजत से भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सोजत विधानसभा से चुनाव लड़ रही भाजपा प्रत्याशी शोभा चौहान की मुश्किलें कम नहीं हो रही है।
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

kamlesh sharma

Dec 03, 2018

bjp candidate Publicity of kind

bjp candidate Publicity of kind

पाली। सोजत विधानसभा से चुनाव लड़ रही भाजपा प्रत्याशी शोभा चौहान की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। प्रत्याशी चौहान की ओर से एक सभा में बाल विवाह की पैरवी के सम्बन्ध में किए गए वादे के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस देकर जवाब मांगा था, लेकिन प्रत्याशी ने जवाब नहीं दिया। इस पर सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर रायपुर मारवाड़ थाने में भाजपा प्रत्याशी शोभा चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

रायपुर तहसीलदार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज
रायपुर क्षेत्र के पिपलिया कलां स्थित संध्यानाथ महाराज के आश्रम में हुई एक समाज की सभा में एक समाज के लोगों ने कम उम्र में बच्चों का विवाह करने पर घर पर पुलिस आने का कहा और मांग की थी कि बाल विवाह करने पर पुलिस नहीं आनी चाहिए। इस पर प्रत्याशी ने कहा कि 'बच्चियों की कम उम्र में शादियां होने पर पुलिस आती है।

आपका तो सौभाग्य है कि सत्ता और संगठन हमारे पास दोनों है। मेरे लेवल का कार्य होगा तो मैं करवाऊंगी और ऊपर के लेवल का होगा तो ऊपर से करवाऊंगी। आज के बाद आयोजन में पुलिस कभी नहीं आएगी यह मैं आपसे वादा करती हूं।'

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसकी शिकायत हुई। जिला कलक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने प्रत्याशी चौहान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही मंदिर में सभा करने का भी जवाब मांगा था। लेकिन, प्रत्याशी ने इसका जवाब नहीं दिया।

सोमवार को जिला कलक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के आदेश जारी किए। इस पर रायपुर मारवाड़ तहसीलदार नरेन्द्र सिंह पंवार की रिपोर्ट पर जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।