28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली में भाजपा के पीपी चौधरी ने मारी हैटि्रक, लगातार तीसरी बार जीते

कांग्रेस के प्रत्याशी बदलने का भी नहीं हुआ लाभ 2,45,351 मतों से भाजपा की जीत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Manish kumar Panwar

•

Updated: 4 Jun 2024, 9:16 PM IST

पाली में भाजपा के पीपी चौधरी ने मारी हैटि्रक, लगातार तीसरी बार जीते

पाली. भाजपा की जीत के बाद रोहट में कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाते सांसद पीपी चौधरी।

पाली. पाली लोकसभा सीट को भाजपा की सुरक्षित सीटों में माना जाता है। जो इस बार भी साबित हुआ। भाजपा के पीपी चौधरी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। पाली लोकसभा क्षेत्र के पाली जिले की सेाजत, पाली, मारवाड़ जंक्शन, बाली व सुमेरपुर के साथ जोधपुर जिले की ओसियां, भोपालगढ़ व बिलाड़ा तहसील में भाजपा का मत प्रतिशत विधानसभा चुनाव की तुलना में बढ़ा। पाली के अलावा जालोर-सिरोही लोकसभा सीट पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की। वहां भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को हराया। भाजपा ने इस बार करीब 55.94 प्रतिशत तो कांग्रेस ने महज 37.82 प्रतिशत मत हासिल किए है।

जीत के बाद रोहट पहुंचे चौधरी, स्वागत का उत्साह

भाजपा प्रत्याशी पीपी चौधरी तीसरी बार विजयी होकर मंगलवार शाम को रोहट पहुंचे। रोहट जालोर चौराहे पर पाली जिला प्रमुख रश्मिसिंह एवं पूर्व सरपंच सिद्धार्थ सिंह रोहटगढ के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद पी पी चौधरी का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। सांसद पीपी चौधरी ने पाली में लगातार तीसरी बार जीत के लिए जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकत्ताओं ने दिन रात मेहनत कर जनता का विश्वास जीता है, उस पर पे खरा उतरेंगे। जनता की समस्या का समाधान ही पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके बाद वे शिकारपुरा व जोधपुर के लिए रवाना हो गए।

विधानसभावार इतने पड़े नोटा के मत

सोजत: 1859

पाली: 1396

मारवाड़जंक्शन: 2059

बाली: 2332

सुमेरपुर: 2173

ओसियां: 1362

भोपालगढ़: 1306

बिलाड़ा: 1276

सरकारी कर्मचारियों का नोटामत: 90