24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Assembly Elections 2023: जाने क्यों घर-घर जाकर लगाएंगे आवाज

घर-घर जाकर देंगे हेला, चालो वोट देवा नै..., बूथ अवेयरनेस ग्रुप व हेलो टोली करेंगे मतदान के लिए प्रेरित, मतदान के लिए आवश्यक पहचान पत्रों की भी देंगे जानकारी।
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

•

image

Rajeev Dave

•

Nov 22, 2023

Rajasthan Assembly Elections 2023: जाने क्यों घर-घर जाकर लगाएंगे आवाज

Rajasthan Assembly Elections 2023: जाने क्यों घर-घर जाकर लगाएंगे आवाज

विधानसभा मतदान 2018 में पाली जिले का मतदान प्रतिशत प्रदेश के मतदान प्रतिशत से भी कम रहा था। प्रदेश में सबसे कम मतदान भी पाली का रहा। इसे बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत इस बार मतदाताओं को जागरूक किया गया है। मतदान दिवस पर 25 नवम्बर को मतदान कराने के लिए बूथ एवेयरनेस ग्रुप का गठन किया गया है। हेलो टोली बनाई गई है। जो मतदान दिवस पर बूथ के मतदाताओं को घर-घर जाकर बुलाएंगी और शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करेगी। हेलो टोली के सभी सदस्य मतदाताओं को मतदान पहचान पत्र के साथ अन्य पहचान के 12 पत्रों की भी जानकारी देगी। वे यह भी तय करेंगे कि सार्वजनिक स्थलों पर मतदान का समय सुबह सात से शाम छह बजे तक लिखा जाए।

वॉर रूम से मिलेंगे निर्देश
मतदान बढ़ाने के लिए जिला स्तरीय व विधानसभा क्षेत्र के वॉर रूम में बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सभी सदस्यों के सम्पर्क नम्बर होंगे। किसी भी बूथ पर कम मतदान की सूचना मिलने पर वहां से तुरन्त कार्मिकों से सम्पर्क किया जाएगा। जिससे वे जाकर मतदाताओं को प्रेरित कर सके। ग्रुप व टोली के सदस्य शाम पांच बजे मार्च टूवर्डस पोलिंग बूथ का आयोजन करेंगे। इसके फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे। मतदान केन्द्रों पर 80 वर्ष से अधिक व दिव्यांग मतदाताओं के लिए दिव्यांग मित्र होंगे।
मतदाता करेंगे पौधरोपण
मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिए आने वाले पहले पांच मतदाताओं से पौधरोपण कराया जाएगा। जिससे लोगों को पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश मिले। विधानसभा क्षेत्र स्वीप वॉर रूम के सदस्य मतदान के दिन हर दो घंटे में मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रतिशत की सूचना संकलित करेंगे। यह सूचना जिला स्तरीय वॉर रूम पर दी जाएगी। जिससे कम मतदान का पता लगे और उसे बढ़ाया जा सके।

बड़ी खबरें

View All

पाली

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग