10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाईवे पर चल रहे काले कारोबार के खिलाफ अब उठने लगी जनप्रतिनिधियों की आवाज, पुलिस अभी भी सुस्त….यहां पढे़

- सुमेरपुर विधायक मदन राठौड़ ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत - हाइवे पर तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Rajendra Singh Denok

•

Updated: 23 Jun 2018, 12:00 PM IST

patrika sting

हाईवे पर चल रहे काले कारोबार के खिलाफ अब उठने लगी जनप्रतिनिधियों की आवाज, पुलिस अभी भी सुस्त....यहां पढे़

पाली. सुमेरपुर से जयपुर निकलने वाले राजमार्ग पर चल रहे जिस्मफरोशी, दूध, अवैध शराब, केमिकल, पेट्रोल-डीजल के अवैध कारोबार को लेकर पुलिस की नींद भले ही नहीं उड़ी हो, लेकिन जनप्रतिनिधियों ने आवाज उठाना शुरू कर दिया है। सुमेरपुर विधायक मदन राठौड़ ने पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव से बात कर हाइवे पर चल रहे काले कारोबार को तुरंत बंद करवाने व उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

एसपी सहित थानाधिकारियों को भी निर्देश

विधायक राठौड़ ने बताया कि उन्होंने सुमेरपुर, सांडेराव व गुड़ा एन्दला थानाधिकारी से बात कर उन्हें निर्देशित किया कि वे हाइवे पर चल रहे काले कारोबारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करे। साथ ही पुलिस अधीक्षक भार्गव से इस पर बात कर गंभीरता बरतने की बात कही। एसपी ने भी शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि पूर्व में राजस्थान पत्रिका ने यह मामला उठाया था। उस समय विधायक राठौड़ ने यह मामला विधानसभा में उठाया था। पुलिस को हाइवे के ढाबा संचालकों की जानकारी जुटाने के लिए कहा था, लेकिन पुलिस ने यह काम नहीं किया। लिहाजा हाइवे पर यह कारोबार पैर पसारता गया।

अब भी रात में जिस्मफरोशी, शराब 24 घंटे

पत्रिका टीम ने हाइवे पर इन काले कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई के हाल जाने तो सामने आया कि पुलिस की टीम यहां पहुंचने से पहले ही तस्करों को कोई सतर्क कर देता है। लेकिन रात में ढाबों पर जिस्मफरोशी व अवैध शराब 24 घंटे मिल जाती है। पुलिस पर लगातार सांठ-गांठ के आरोप लग रहे हैं। गुड़ा एन्दला थानाधिकारी पर्बत सिंह व सांडेराव थानाधिकारी सीमा जाखड़ इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग

रानी .नगर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग को लेकर पार्षदों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। नेता प्रतिपक्ष सुनील बैरवा ने बताया कि नगर में होने वाली चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाने आवश्यक हैं।बोर्ड बैठक एवं वित्त समिति की बैठक में स्वीकृत होने के बावजूद भी योजना पर अमल नहीं किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर में सीसीटीवी के नेटवर्क के लिए एक फर्म से सर्वे करवाया गया है। जल्द ही कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर पार्षद अमृतमाली, लक्ष्मण सुथार आदि मौजूद थे।