24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mutual Rivalry : यहां नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जुटी जांच में

Mutual Rivalry : पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी में एक कार में पेट्रोल छिडककर आग लगाने का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
Mutual Rivalry : यहां नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जुटी जांच में

Mutual Rivalry : यहां नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जुटी जांच में

Mutual Rivalry : पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी में गत सोमवार को नकाबपोश तीन-चार युवकों की ओर से दशहत फैलाते हुए एक घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Mutual Rivalry : थानाधिकारी देवीदान बाहरठ ने बताया कि इन्द्रा कॉलोनी निवासी पिस्तादेवी पत्नी केवलचन्द ने रिपोर्ट पेश कर दुर्गेश, हडमान उर्फ हेमंत माली, भानू सिसोदिया, मनीष, भवानीसिंह, गोपाल भील निवासी इन्द्रा कॉलोनी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है। दोनों पक्षों में आपसी रंजिश है।

गत 14 नवम्बर को आरोपी हडमत माली ने इंद्रा कॉलोनी निवासी नटवर पुत्र केवलचंद के खिलाफ उसकी बाइक में आग लगाने तथा मारपीट करनेे का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। वही घटना में शामिल आरोपियों की तलाश जारी है।

बताते चले कि इंद्रा कॉलोनी के पापड़ फैक्ट्री के पास सोमवार दोपहर में आपसी रंजिश के चलते तीन-चार युवक मुंह पर रूमाल बांधकर आए और केवलचंद पंवार के घर के बाहर खड़ी कार में तोड़-फोड़ कर उस पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी थी। घटना से गुस्साए लोगों ने रास्ता जाम कर विरोध जताया था।

बड़ी खबरें

View All

पाली

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग