5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंगली जानवर का आतंक : यहां बच्चों, गायों व बकरियों पर किया हमला, नहीं पहुंची वन विभाग की टीम

- पाली के हाउसिंग बोर्ड के निकट गुर्जरों का ढाणा में दहशत- पिछले डेढ़ माह से जंगली जानवर [ Wild animals ] पकड़ से दूर
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jan 29, 2020

जंगली जानवर का आतंक : यहां बच्चों, गायों व बकरियों पर किया हमला, नहीं पहुंची वन विभाग की टीम

जंगली जानवर का आतंक : यहां बच्चों, गायों व बकरियों पर किया हमला, नहीं पहुंची वन विभाग की टीम

पाली। पाली व रोहट क्षेत्र में जंगली जानवर [ Wild animals ] का आतंक नहीं थमा है। पिछले डेढ़ माह से क्षेत्र में यह जंगली जानवर आमजन व मवेशियों को नुकसान पहुंचा रहा है, लेकिन वन विभाग [ Forest department ] इसे नहीं पकड़ पाया है। वन विभाग की नाकामी से आमजन में दहशत है। सोमवार देर रात को जंगली जानवर ने पाली शहर के हाउसिंग बोर्ड के निकट गुर्जरों का ढाणा में जमकर आतंक मचाया। जंगली जानवर ने दो बच्चों, तीन गायों व बकरियों को काट दिया। गांव में दहशत का माहौल है। मंगलवार को सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम नहीं पहुंची।

जरख जैसा जानवर, डेढ़ माह से आतंक
जंगली जानवर के लगातार दिखने से दहशत का माहौल है। गुर्जरों का ढाणा निवासी गोविंद राव ने पत्रिका को बताया कि सोमवार रात को जरख जैसा जंगली जानवर गांव में घुसा। वहां दो बच्चे लघुशंका के लिए उठे थे, उन पर हमला कर उन्हें काट लिया। जंगली जानवर ने बकरी, गायों व अन्य मवेशियों को भी काटा। जब मवेशी व बच्चे रोने लगे तो ग्रामीण उठे। ग्रामीणों ने इस जानवर को भागते हुए भी देखा। वन विभाग को सूचना दी, लेकिन मंगलवार शाम तक कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। अब गांव में दहशत का माहौल है।

सुबह घूमने भी लोग जाते हैं इस रोड पर
हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी से गुर्जरों का ढाणा रोड पर सुबह जल्दी बड़ी संख्या में शहर के लोग मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं। इस इलाके में जंगली जानवर किसी को भी नुकसान पहुंचा सकता है। गत दिनों जंगली जानवर ने बांगड़ स्टेडियम के पीछे एक बकरी पर भी हमला किया था। कई बार इस जानवर को पकडऩे के लिए पिंजरे लगाए गए, लेकिन हाथ नहीं लगा। अब वन विभाग ने इसकी परवाह करना छोड़ दिया। फिर से जानवर सक्रिय हो गया है।