24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

weather update: प्रदेश में होने वाली है बरसात

जोधपुर व उदयपुर संभाग में 26 से हो सकती है हल्की बरसात, हिमालय क्षेत्र में आ सकता है हल्का पश्चिमी विक्षोभ।
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

•

image

Rajeev Dave

•

Nov 22, 2023

weather update: प्रदेश में होने वाली है बरसात

weather update: प्रदेश में होने वाली है बरसात

हिमालय क्षेत्र में 23 नवंबर के आस-पास एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है। इससे हिमालय क्षेत्र में सर्दी बढ़ सकती है। ऐसा होने पर उत्तरी भारत के साथ प्रदेश में भी सर्दी का अहसास बढ़ सकता है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार जोधपुर संभाग में 26 व 27 नवम्बर को कुछ जगहों पर हल्की बरसात हो सकती है। इसी तरह उदयपुर संभाग में भी बरसात होने की संभावना है। बरसात होने पर पश्चिमी राजस्थान क्षेत्र के तापमान में गिरावट आ सकती है। पाली का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केन्द्र की माने तो आगामी 5-7 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

नहीं सुहाती धूप
तापमान में गिरावट के कारण सुबह व शाम सर्दी का अहसास हो रहा है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और उसके आस-पास रहने से दिन के समय मौसम सुहावना सा रहता है। हालांकि, सर्दी के बावजूद सुबह भी धूप अभी सुहावनी नहीं लग रही है।

दूध के साथ फीणी व जलेबी का चख रहे स्वाद
तापमान में गिरावट के साथ ही गर्म खाद्य पदार्थों की मांग भी बढ़ने लगी है। लोग सुबह व शाम के समय दूध के साथ फीणी व जलेबी का स्वाद ले रहे है। इसके साथ ही शाम को शहर के चौराहों पर दूध की कड़ाहियां भी सज गई है। लोगों ने हल्दी की सब्जी का स्वाद चखना भी शुरू कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

पाली

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग