4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डांडिया प्रशिक्षण लेने के लिए शहरवासियों में दिख रहा उत्साह, करवा रहे हैं रजिस्ट्रेशन

-राजस्थान पत्रिका का गरबा प्रशिक्षण शिविर तीन से 13 अक्टूबर तक-शिविर में प्रशिक्षक डांडिया के लेटेस्ट स्टेप्स सिखाएंगे
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 27, 2018

Dandiya Training Camp of Rajasthan Patrika in pali

डांडिया प्रशिक्षण लेने के लिए शहरवासियों में दिख रहा उत्साह, करवा रहे हैं रजिस्ट्रेशन

पाली। राजस्थान पत्रिका व पान बहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले डांडिया महोत्सव को लेकर आदर्श नगर स्थित फादर्स चिल्ड्रन स्कूल में डांडिया प्रशिक्षण शिविर तीन से 13 अक्टूबर तक आयोजित होगा। जिसमें रजिस्टे्रशन कराने को लेकर लेकर युवा उमड़ रहे हैं। बीसीएम प्रापेर्टीज प्राइवेट लिमिटेड व विनोद ग्रुप होटल सिद्धार्थ के सह प्रायोजन में प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। शिविर में शाम साढ़े चार से साढ़े पांच बजे, साढ़े पांच से साढ़े छह बजे तक महिलाओं का बैच होगा तथा शाम साढ़े छह बजे से साढ़े सात बजे तक मिक्स बैच होगा। जिसमें गुजरात के प्रसिद्ध गरबा व डांडिया विशेषज्ञ मॉडर्न व पार परिक गरबा व डांडिया के नए स्टाइल व स्टेप्स सिखाएंगे।

इन स्थानों पर करवा सकते है रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन फॉर्म सुबह 11 से शाम छह बजे तक मंडिया रोड स्थित पत्रिका कार्यालय में मिलेंगे। इसके साथ ही आदर्श नगर स्थित फादर चिल्ड्रन स्कूल, सूरजपोल व्हाइट हाउस स्थित गणपति एड एजेंसी, व्यास कॉलोनी स्थित गणेशम एड एजेंसी, मंथन सिनेमा रोड बाइची बगेची स्थित श्रीमाली एड एजेंसी, सोमनाथ मंदिर मार्ग स्वर्ण प्लाजा में स्थित मातेश्वरी पब्लिसिटी, सर्राफा बाजार स्थित जय जिनेन्द्र एडवरटाइजिंग से भी रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त किए जा सकते है।

भाग लेने वालों को दिया जाएगा कपल पास
शिविर में प्रशिक्षण के लिए 300 रुपए शुल्क देना होगा। प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को डांडिया महोत्सव के कपल पास व डांडिया निशुल्क उपहार में दिए जाएंगे। अधिक जानकरी के लिए अंकित पंवार 098-92232 व मनोज दवे 98288-35591 से संपर्क करें।

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर कल
पाली। पाली सेवा मंडल व मित्तल हॉस्पिटल अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पाली सेवा मंडल नेत्र चिकित्सालय पानी दरवाजा पर हृदय ब्रेन व रीढ़ की हड्डी के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। सचिव विजयराज बम्ब ने बताया कि शिविर सुबह 11 से 2 बजे तक चलेगा। इसमें डॉ. सूर्य तथा डॉ. सिद्धार्थ वर्मा सेवाएं देंगे। इसे लेकर तैयारियां की जा रही है।