1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुत्र की शादी का निमंत्रण पत्र देने जा रहे पिता की सडक़ हादसे में मौत…

- जाडन के निकट कार चालक ने मारी बाइक को टक्कर, एक महिला घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Rajeev Dave

•

Updated: 17 Jun 2018, 12:58 PM IST

पाली. जाडन गांव के पेट्रोल पम्प के निकट शनिवार दोपहर एक कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई तथा एक महिला घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जाडन चौकीप्रभारी माधुराम देवासी ने बताया कि हादसे में उतवण निवासी कस्तूरराम (55) पुत्र रतनाराम चौकीदार व जाडन निवासी गवरीदेवी (42) पत्नी गोबरराम घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कस्तुरराम को जोधपुर रेफर किया गया, लेकिन बीच रास्ते उनकी मौत हो गई। घायल गवरीदेवी का बांगड़ अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस ने बताया कि बेटे लच्छाराम की शादी का निमंत्रण देने के लिए शनिवार सुबह कस्तूरराम बाइक लेकर रवाना हुए थे। उनके साथ उनकी रिश्तेदार गवरीदेवी भी थी। जिन्हें जाडन गांव छोडऩा था।

खुशियों की जगह घर में पसरा मातम

हादसे में कस्तूरराम की मौत का समाचार मिलते ही घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। रिश्तेदारों व ग्रामीण उन्हें संभाला।

कार पलटी, चालक घायल

रायपुर मारवाड़. सेंदड़ा थाना क्षेत्र के सबलपुरा के निकट शनिवार रात में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। सेंदड़ा थानाधिकारी विष्णुदत्त राजपुरोहित ने बताया कि कार चालक ब्यावर के बेलवाड़ा निवासी कमल सिंह कार लेकर ब्यावर से सेंदड़ा की ओर जा रहा था। इस दौरान राजमार्ग पर कार पलट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को ब्यावर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार क्षतिग्रस्त हो गई।

हवाओं के कारण कई स्थानों पर विद्युत खंभे गिर गए

बाली/फालना. तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर विद्युत खंभे गिर गए हैं। कई जगह ट्रांसफार्मर जल गए हैं। विद्युत के तार आपस में टकराने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है। जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता फालना डीके. शर्मा ने बताया कि इन हवाओं के चलते 10 स्थानों पर विद्युत पोल टूट गए हैं। तीन जगहों पर ट्रांसफार्मर जल गए हैं। बार-बार विद्युत तार आपस में टकराने से प्रभावित हो रही है। इसी प्रकार बाली में भी करीब 8 विद्युत पोल व 4 ट्रांसफार्मरों को नुकसान हुआ है। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता भंवरलाल पिण्डेल ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण पेयजल आपूर्ति में कुछ समय के लिए विलम्ब हुआ है। शनिवार को दिन में विद्युत आपूर्ति सामान्य रही है।