
आलावास गुरूकुल का सर्च वारंट मिला, अब कभी भी पहुंच सकती है दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम....
पाली. यौन दुव्र्यवहार के आरोपी दाती मदन उर्फ मदन राजस्थानी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। आश्रम की शिष्या द्वारा दिल्ली के फतेहपुर बेरी पुलिस थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने के बाद अब दिल्ली क्राइम ब्रांच की निगाहें दाती से पूछताछ व पाली के सोजत रोड स्थित आलावास गुरुकुल पर है। इसके लिए दिल्ली सीबी टीम को आलावास गुरुकुल का सर्च वारंट भी मिल गया है। संभवत: तलाशी के लिए शनिवार को टीम दिल्ली से रवाना होगी। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस से गुरुकुल व बाबा के बारे में जानकारी ली है।
इधर, गुरुवार देर रात तक बाबा के दिल्ली आश्रम में चली तलाशी में कई सबूत क्राइम ब्रांच के हाथ लगे हैं। पीडि़ता से आश्रम में घटनास्थल की तस्दीक करवाई। युवती के पिता का पत्र मिला, जांच में जुटी सीबी गुरुवार को कोर्ट से पुलिस को आश्रम का सर्च वारंट मिलने के बाद देर रात तक बाबा के दिल्ली में फतेहपुर बेरी स्थित शनिधाम आश्रम पर तलाशी चलती रही। क्राइम ब्रांच (सीबी) का कहना है कि तलाशी के दौरान कई अहम सबूत मिले। पीडि़ता ने आश्रमों के कमरों की तस्दीक करवाई, जहां उससे यौन दुव्र्यवहार हुआ। इधर, सीबी का एक पत्र मिला, जो युवती के पिता द्वारा लिखा हुआ बताया जा रहा है। इसमें बाबा को निर्दोष बताया गया है। सीबी ने इसे भी फाइल कर जांच में शामिल किया है। अब क्राइम ब्रांच बाबा व उसके दो शिष्यों से शीघ्र ही पूछताछ करेगी। इसके लिए दिल्ली की टीम कभी भी आलावास गुरुकुल पर छापा मार सकती है। बाबा का मोबाइल बंद है और शुक्रवार दिन में बाबा आश्वासन गुरुकुल में नहीं थे।
Published on:
16 Jun 2018 11:30 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
