15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्राइम ब्रांच की टीम ने लिए गुरूकुल की 44 बालिकाओं के बयान, दाती मदन भी रहा मौजुद….

गुरुकुल पहुंची क्राइम ब्रांच, 44 बालिकाओं के बयान लिए, दाती भी रहा मौजूद
2 min read
Google source verification
dati madan rape case

क्राइम ब्रांच की टीम ने लिए गुरूकुल की 44 बालिकाओं के बयान, दाती मदन भी रहा मौजुद....

पाली. दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार को सोजत रोड के निकट आलावास स्थित दाती मदन के गुरुकुल जांच करने पहुंची। रात साढ़े नौ बजे यह टीम बागावास स्थित दाती के निर्माणाधीन कॉलेज पहुंची। यहां भी कार्रवाई जारी थी। गुरुकुल में मौजूद उन 44 बालिकाओं के बयान लिए जा रहे थे, जो गत दिनों पीडि़ता के साथ दिल्ली गई थी।

दाती गुरुकुल में ही मौजूद है। टीम ने दाती पर लगे आरोपों व सबूतों की तस्दीक की। दाती पर दुष्कर्म, मानव अंग तस्करी जैसे आरोप लगने के बाद इनकी तस्दीक व सबूत जुटाने के लिए शुक्रवार दोपहर में फिर से दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम आलावास गुरुकुल पहुंची। जानकारों की माने तो पीडि़ता ने जो घटना की तारीख बताई है, उससे पहले गुरुकुल की 44 बालिकाएं भी उसके साथ दिल्ली आश्रम गई थी। वे बालिकाएं वर्तमान में आलावास गुरुकुल में है। क्राइम ब्रांच ने उन बालिकाओं के बयान दर्ज किए। रात साढ़े नौ बजे यह टीम बागावास पहुंची। यहां मौका देखा और आरोपों के बारे में तस्दीक की। उल्लेखनीय है कि गत दिनों दाती के खिलाफ दिल्ली में शिष्या द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम गुरुकुल की जांच करने व मौका मुआयना करने आई थी। इसके बाद दाती से दिल्ली में पूछताछ हुई।

जन्म तिथि पर विवाद

नई दिल्ली. दाती मदन की जन्मतिथि को लेकर भी अब विवाद खड़ा हो गया है। पाली स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सोजत रोड में दाती का छात्र प्रवेशांक 3811 है। इसके अनुसार दाती की जन्म तिथि 10 जुलाई 1961 है। वहीं उसके शनिधाम दिल्ली की वेब साइट में दाती की जन्म तिथि 10 जुलाई 1950 है। पीडि़ता ने इस मामले में जांच की गुहार लगाई गई है। दाती के तीन पूर्व सेवकों ने भी दाती मदन से संबंधित पैन कार्ड, आधार कार्ड में अलग अलग नामों को लेकर सवाल खड़े किए थे।