23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM गहलोत ने फिर दोहराया… मांगते-मांगते थक जाओगे, मैं देते-देते नहीं थकूंगा

पाली जिले के सोजत में ली चुनावी सभा, सात गारंटी की योजनाओं का किया जिक्र
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Nov 22, 2023

CM गहलोत ने फिर दोहराया... मांगते-मांगते थक जाओगे, मैं देते-देते नहीं थकूंगा

सोजत में चुनावी सभा को सम्बोधित करते सीएम अशोक गहलोत।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को पाली जिले के सोजत कस्बे में पहुंचे, जहां उन्होंने चुनावी सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने 7 गारंटी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें अमीर-गरीब सभी को फायदा मिलेगा। गहलोत ने कहा कि मैं फिर कह रहा हूं कि आप मांगते-मांगते थक जाओगे, मैं देते-देते नहीं थकूंगा।

इससे पहले गहलोत अपने निर्धारित समय 12 बजे के बजाय 2 बजकर 17 मिनट पर सभा स्थल पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी निरंजन आर्य के समर्थन में आयोजित सभा में करीब 20 मिनट के अपने सम्बोधन में उन्होंने तमिलनाडु राज्य का उदारण देते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार रिपीट हो रही है। उन्होंने कोरोना काल में किए गए कार्यों को गिनाया तो ये भी बताया कि भीलवाड़ा तो पूरे वर्ल्ड में मॉडल बना।

उन्होंने चिरंजीवी योजना में 25 लाख से बढाकर 50 लाख करने की बात कही। गहलोत ने कहा कि सोजत में कांग्रेस का एमएलए नहीं होते हुए भी क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं रखी। उन्होंने क्षेत्र में खुले कॉलेज, पीएचसी, सीएचसी, ट्रोमा यूनिट निर्माण, रिंग रोड निर्माण आदि का जिक्र किया। उन्होंने महिलाओं को स्मार्ट फोन वितरण, दुर्घटना बीमा, चिरंजीवी बीमा, गैस सिलेंडर चार सौ रूपए, दो रुपए किलो गोबर, नंदी शाला खोलने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 में राजस्थान नंबर वन की श्रेणी में आएगा। अंग्रेजी माध्यम विद्यालय उपलब्ध कराने की बात कहते हुए कहा कि दुग्ध उत्पादन में राजस्थान नंबर वन पर है। इससे पूर्व हवाई पट्टी सोजत पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम का फूल मालाओं से स्वागत किया।

बड़ी खबरें

View All

पाली

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग