
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जालोर जिले के आकोली में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जालोर जिले के आकोली में चुनावी सभा में केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि मोदी सरकार इधर-उधर की बातें करके लोगों का ध्यान भटकाने का काम रही है। अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा का निचोड़ एक लाइन में निकल जाता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नफरत का बाजार चलाती है और हम इसी बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलते हैं।
उन्होंने कहा कि राजस्थान के चुनाव में भी इसी पक्ष पर लड़ाई है। यहां नफरत, हिंसा और दूसरी तरफ मोहब्बत, न्याय आदर की लड़ाई है। गांधी ने कहा कि बीजेपी-आरएसएस को नफरत और हिंसा फैलाने से फायदा है, इसलिए उसका माहौल बनाते हैं। राहुल ने तंस कसते हुए कहा कि मोदीजी लोगों का इधर उधर की बातों में ध्यान भटकाते हैं और अडाणी आपकी जेब काटता जा रहा है।
जातिगत जनगणना करवाएंगे
जातिगत विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि मोदीजी हर भाषण में कहते हैं कि मैं ओबीसी हूं। लेकिन मैंने संसद में जातिगत जनगणना की बात रखी तो उन्होंने इस विषय पर बोलना तक बंद कर दिया। राहुल ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो जातिगत गणना करवाएंगे।
जीएसटी से भी आमजन को ही परेशानी
राहुल ने कहा कि जीएसटी में पैसा गरीब, आदिवासी, दलित व पिछड़े लोग देते हैं। ऐसे में बीमा योजना में पैसा जीएसटी से आता है। लेकिन मोदी की योजना जीएसटी से पैसा लेकर बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दिया जा रहा है। हमारी योजना में किसी को इलाज के लिए जरूरत पड़ी तो किसी को भी अपने जेब से पैसा नहीं देना पड़ा। 25 लाख का इलाज मुफ्त है। ये पैसा पिछड़ों व गरीबों की जेब में जा रहा है। राहुल ने कहा कि बीजेपी गाय व गोमाता की बात करती है, लेकिन जब लम्पी नामक बीमारी से गोमाता बीमार हुई तो मदद कांग्रेस ने की। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से किसी गरीब को फायदा नहीं हुआ। मोदी ने 14 लाख करोड़ अरबपतियों में बांट दिए।
Published on:
21 Nov 2023 07:34 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
