
गुड़ा जाटान ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच व ग्राम सेवक के खिलाफ सोमवार को थाने में 1.98 लाख सरकारी राशि गबन करने का मामला दर्ज करवाया गया है। यह मामला सोमवार शाम को वर्तमान ग्रामसेवक व सरपंच ने करवाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सादड़ी थाना प्रभारी हरचन्द देवासी ने बताया कि ग्राम पंचायत गुड़ा जाटान के ग्रामसेवक मेवीकला निवासी परबतसिंह पुत्र गुमानसिंह राजपूत ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट देकर बताया कि पंचायत की पूर्व सरपंच घीसीदेवी और तत्कालीन ग्रामसेवक मदनसिंह ने मिलकर वर्ष 2013 से 2015 के लेखों में 1.98 लाख रुपए की सरकारी राशि जो जमा करनी थी उसे जमा नहीं करवाया। बार-बार आग्रह करने के बाद भी इस राशि का जमा नहीं करवाया गया है। जानकारी अनुसार आरोपित ग्राम सेवक की मौत हो चुकी है।
Published on:
8 Nov 2016, 3:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.