6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: राजस्थान में फर्जी बाबा ने किया नाबालिग से बलात्कार, परिजनों ने पैर तोड़े, पुलिस स्ट्रेचर पर लेकर गई कोर्ट

Rape in Pali: 16 जून की रात नाबालिग के साथ बलात्कार, आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Rakesh Mishra

Jun 25, 2025

pali rape news

पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार आरोपी को पुलिसकर्मी स्ट्रेचर पर न्यायालय में पेश करने ले जाते हुए। फोटो- पत्रिका

राजस्थान के पाली में एक फर्जी बाबा ने नाबालिग के साथ बलात्कार कर दिया। जिस पर परिजनों ने आरोपी के साथ मारपीट कर पैर तोड़ दिए। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया। आरोपी को बांगड अस्पताल से स्ट्रेचर पर कोर्ट में पेश करने लेकर गए। जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

बेटे का इलाज कराने आई थी मां

पुलिस ने बताया कि एक गांव में शांतिपुरा जालोर निवासी ईश्वर उर्फ दाता धार्मिक स्थान पर बाबा बनकर बैठा था। वहां एक महिला अपने आठ साल के बेटे की मिर्गी बिमारी का उपचार करवाने आई। उसके बाद से वह बाबा के पास रहने लगी। उसने कहा कि बच्चे को दो महीने यहीं रखना पड़ेगा। इस पर वह अपने पति व बेटे के साथ वहीं रहने लगी। पति यहीं से दिन में काम पर जाता था। उसके बाद उसकी नाबालिग बेटी भी वहां आ गई।

यह वीडियो भी देखें

पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

उसको देख आरोपी की नीयत बिगड़ गई व 16 जून की रात को उसने नाबालिग के साथ बलात्कार किया। बालिका ने अपने मामा को आपबीती बताई तो 17 जून रात को उसके ननिहाल वालों ने आरोपी ईश्वर की पिटाई करते हुए पैर तोड़ दिए। उसे बांगड अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है।

आरोपी के खिलाफ थाने में पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को बांगड अस्पताल से चार पुलिसकर्मी स्ट्रेचर पर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया। उसके बीमार होने से प्रशासन ने जेल में रखने से मना किया तो उसे बांगड अस्पताल के जेल वार्ड रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें- पकड़ा गया फ्रांसीसी युवती का गुनहगार… बॉलीवुड से कनेक्शन, सलमान-अक्षय के साथ किया काम