5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पद्मावती फिल्म को लेकर दीपिका व भंसाली पर दर्ज कराया परिवाद

फिल्म निर्माता भंसाली व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के खिलाफ परिवाद पेश  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Om Prakash Tailor

•

Updated: 22 Nov 2017, 3:07 PM IST

padmavati

पाली. जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष यशपालसिंह कुम्पावत ने मंगलवार को सेशन न्यायालय में पद्मावती फिल्म निर्माता व निदेशक संजय लीला भंसाली व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण केा खिलाफ परिवाद पेश किया है। कुम्पावत ने परिवार पेश कर बताया कि पद्मावती फिल्म के ट्रेलर के माध्यम से फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण देश की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि महासती रानी पदमणी उर्फ पद्मावती को देवी स्वरूप माना जाता है। लेकिन, इस फिल्म में पद्मावती का चित्रण गलत किया जा रहा है। उन्होंने बतया कि फिल्म में रानी पद्मावती को घूमर नृत्य करते हुए दिखाया जा रहा है। तथा गलत वेषभूषा में दिखाया गया है। इस कारण से लाखों लोगों की धार्मिक भावना आहत हुई हैं। परिवाद में कुम्पावत ने संजय लीला भंसाली व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिवाद पेश करने के दौरान कुम्पावत के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता गजेंद्रसिंह मेड़तिया, एडवोकेट मोहन सीरवी, वीरेंद्रसिंह, किरण कुमार, प्रहलादसिंह, विक्रमसिंह व सूर्यपालसिंह राठौड़ मौजूद थे।

मोदी मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

पाली. पद्मावती फिल्म को लेकर मोदी मित्र मंडल ने अपना विरोध जताया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने साइंस पार्क में बैठक आयोजित हुई। उसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्रसिंह मंडली, शहर उपाध्यक्ष किशनलाल सैन, मुसर्रत बानो, मुरलीधर, राजू राव, लालचंद खटीक, शंकरलाल रेगर, प्रबलसिंह, फातिमा बानो, मुकेश शर्मा, घनश्याम लखारा, चम्पालाल मालवीय, मांगीलाल व गजराम जाखड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

पद्मावती फि ल्म को लेकर जताया रोष, सौंपा ज्ञापन

मारवाड़ जंक्शन. फिल्म निदेशक संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फि ल्म पदमावती के विरोध में राजपूत जाग्रति मंच एवं सर्वसमाज की ओर से भारत के प्रधानमंत्री एवं सूचना प्रसारण मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी गौमती शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि फिल्म के माध्यम से इतिहास और संस्कृति का जिस प्रकार से ह्रास किया जा रहा है यह हमारे गौरवशाली इतिहास पर दाग लगाने के कुप्रयास हैं। पद्मावति जैसी वीरांगना पर इस प्रकार के फि ल्मांकन से सर्वसमाज में रोष है। उन्होंने ज्ञापन में पद्मावती फि ल्म को पूरे भारत में बैन करने की मांग की गई। इस मौके पर राजेन्द्रसिंह, शैतानसिंह, डॉ. पोपट पटेल, नारायणसिंह जाडन, जितेन्द्र सोलंकी, नगेन्द्रसिंह गुर्जर, हेमन्त चौधरी, लक्ष्मीनारायण तंवर, छैलेंद्र सिंहख् भंवरसिंह उपस्थित रहे।