28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच घायल

- राहगीरों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Vikram Singh Rajpurohit

•

Updated: 25 Jun 2018, 2:38 PM IST

ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच घायल

ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच घायल

पाली . मंडिया बाइपास के निकट शनिवार देर रात को तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पांच जने घायल हो गए। बांगड़ अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार हादसे में गुजरात के आनंद निवासी चिंटू कुमार सिंधी, हीरालाल सिंधी (45), हिना (36), हर्षिता (16), निशा (36), जश्न (01) घायल हो गए। उधर से गुजर रहे मनीष राठौड़ व उनके दोस्त सुमेरसिंह जोधा, सूरजपालसिंह जोधा, अजित, अमित ने अन्य वाहन चालकों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला तथा सदर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सदर थानाप्रभारी सवाईसिंह ने एम्बुलेंस से घायलों को बांगड़ अस्पताल पहुंचाया। जहां से तीन जनों को जोधपुर रेफर किया गया।

चलती बस से गिरा, युवक की मौत

- मारवाड़ से जोजावर जा रही थी बस

धनला . सिरियारी थाना क्षेत्र के कोटड़ी-जोजावर सडक़ मार्ग के बीच राडाजी के थान के निकट रविवार सुबह चलती बस से नीचे गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़ भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लिया। हादसे के चलते बस में बैठे यात्री अटक गए। उन्हें आगे का रास्ता तय करने के लिए काफी देर तक दूसरी बस का इन्तजार करना पड़ा।

पुलिस के अनुसार मारवाड़ जक्ंशन से वाया बासनी होकर जोजावर जा रही एक निजी बस में कोटड़ी गांव निवासी कुकाराम (20) पुत्र वागाराम मीणा बैठा था। जो फाटक के निकट खड़ा था। राडाजी थान के निकट अचानक वह नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के चलते बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। एम्बुलेंस से उसे जोजावर अस्पताल ले गए। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई कोटड़ी निवासी मुकेश मीणा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया।

चार घंटे बाद हुआ पोस्टमार्टम
हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन जोजावर अस्पताल पहुंचे तथा बस मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे पूर्व पंचायत समिति सदस्य शिवलाल, भंवरसिंह, बासनी पूर्व सरपंच मनोहरसिंह, महावीरसिंह भाटी, सांसरी सरपंच भेराराम मीणा ने मृतक के परिजनों से समझाइश कर आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर वे पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।