6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक चालक से अवैध वसूली का आरोप, लाठियों से पीटा

- पाली जिले के रायपुर टोल नाके की घटना, मामला पहुंचा पुलिस के पास, माफी मांग किया रफा-दफा
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Mar 04, 2020

ट्रक चालक से अवैध वसूली का आरोप, लाठियों से पीटा

ट्रक चालक से अवैध वसूली का आरोप, लाठियों से पीटा

पाली/रायपुर-मारवाड़। ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर [ Beawar-Pindwara Fourlane ] परिवहन विभाग [ transport Department ] की उडऩ दस्ता टीम द्वारा वाहन चालको के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। सोमवार रात दस बजे रायपुर टोल [ Raipur Toll ] पर ट्रक चालक के साथ उडऩ दस्ता टीम के गार्ड ने लाठी से मारपीट की। मामला बढऩे पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक चालक ने गार्ड के खिलाफ जब रिपोर्ट दी तो परिवहन अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर गार्ड से माफी मंगवाई और मामले को रफा दफा करवाया।

जानकारी के अनुसार अलवर जिले के थानागाजी निवासी ट्रक चालक दिलीप कुमार पुत्र बाबूलाल अपने ट्रक में गुजरात से टाइल्स भरकर बिहार जा रहा था। ट्रक में टाइल्स ओवरलोड भरी थी। जिसका चालक ने पालनपुरा के पास राजस्थान बोर्डर पर खड़ी उडऩ दस्ता टीम को पांच हजार का जुर्माना चुका दिया था। बावजूद इसके इस ट्रक को रायपुर-बर के बीच स्थित टोल पर अन्य उडऩ दस्ता टीम ने रूकवा दिया। जब चालक ने कुछ घंटे पहले कटवाए चालान व जुर्माना रसीद होने की जानकारी दी तो भी यहां के उडऩ दस्ता टीम के गार्ड ने चालक दिलीप के साथ गाली गलोच कर लाठी से मारपीट की। अन्य वाहन चालकों ने बीच बचाव किया। ट्रक चालक ने बेवजह मारपीट करने पर हंगामा कर दिया।

चालक के हाथ व कमर में मिले चोट के निशान
हंगामे की सूचना पर मुख्य आरक्षी यूसुफ खान मौके पर पहुंचे। ट्रक चालक के हाथ व कमर पर लाठी की चोट के निशान थे। ट्रक चालक ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की, इस पर ट्रक चालक को अपने साथ लेकर बर पुलिस चौकी पहुंचे। इससे परिवहन विभाग के अधिकारियों में हडक़ंप मच गया। इस पर परिवहन निरीक्षक राहुल गोदारा व गार्ड अजीतसिंह बर पुलिस चौकी पहुंच गए। उन्होंने ट्रक चालक से माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ।

पहले भी लग चुके आरोप
परिवहन विभाग की उडऩ दस्ता टीम पर वाहन चालकों से अवैध वसूली करने व मारपीट करने के आरोप पहले भी लग चुके है। सांडेराव के पास भी दो माह पहले उडऩ दस्ता टीम ने ट्रक चालक के साथ मारपीट की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

माफी मांगी तब शांत हुआ ट्रक चालक
उडऩदस्ता टीम के गार्ड ने ट्रक चालक के साथ लाठी से मारपीट की। ट्रक चालक को पुलिस चौकी लेकर आई। रिपोर्ट लेकर मेडिकल कराने ले जाने लगे। तब उ डऩ दस्ता टीम के अधिकारी व गार्ड चौकी आए और चालक से माफी मांग मामले को शांत करवाया। - यूसुफ खान, मुख्य आरक्षी, पुलिस थाना रायपुर

यह तो आम बात है
ट्रक चालकों के साथ गाली गलौच व बहसबाजी आम बात है। गार्ड ने गाली गलौच व बहसबाजी की थी, मारपीट नहीं की थी। चौकी में जाकर हमने शांति करवा दी थी। इससे ट्रक चालक चला गया। - राहुल गोदाराम, परिवहन निरीक्षक उडऩ दस्ता टीम, कैम्प रायपुर