5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साढ़े तीन लाख का लालच देकर वृद्धा को थमाया 20 रुपए का नोट चिपका बंडल, ले गए सोने की कंठी व बोर

- जालोर में गिरोह सक्रिय- शहर के कॉलेज तिरोह के निकट की घटना- सोजत से पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थी 65 वर्षीय महिला
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jun 30, 2019

Fraud with an elderly woman in Jalore

साढ़े तीन लाख का लालच देकर वृद्धा को थमाया 20 रुपए का नोट चिपका बंडल, ले गए सोने की कंठी व बोर

पाली/जालोर। जालोर शहर के कॉलेज तिराहे पर साढ़े तीन लाख रुपए के लालच में एक वृद्ध महिला ने 80 हजार रुपए के सोने के गहने गंवा दिए। मामला शुक्रवार का है, जिसमें दो युवक व एक युवती वृद्धा को झांसा देकर सोने की कंठी व एक बोर लेकर फरार हो गए। वृ़द्धा के पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। वृद्ध महिला पाली जिले के सोजत से यहां पर एक सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई थी।

दरअसल, सोजत से 65 वर्षीया बुजुर्ग महिला अपने पति के साथ जालोर में एक सेवानिवृत्ति समारोह में भाग लेने पहुंची थी। बस से उतरते ही कॉलेज तिरोह पर महिला से एक व्यक्ति मिला और आहोर का रास्ता पूछा। उसके बाद बैंक के बारे में पूछा। इस दौरान एक अन्य युवक पहुंचा और उस युवक को दबोच लिया और उसने युवक का बैग अपने कब्जे में ले लिया। उसमें पॉलीथिन पैकिंग में रुपए थे। पहले वाले युवक ने सेठ की नाराजगी के बाद राशि वहां से गुपचुप लेकर आने की बात कही और रवाना हो गया। दूसरे युवक ने रुपए से भरा बैग अपने पास रख लिया। इस बीच वहां युवती भी पहुंची, जिसको युवक ने बताया कि वह युवक सात लाख रुपए कहीं से चुराकर लेकर आया था और ये राशि आपस में बांट लेंगे।

नोटों के बंडल दिखाकर लिया झांसे में
गिरोह ने बुजुर्ग महिला का ध्यान भटकाकर उसे झांसे में ले लिया। महिला को रुपए से भरे बंडल दिखाए और राशि के बंटवारे की बात कही। साथ ही इनाम के बदले में युवक ने बुजुर्ग महिला से गहने मांगे। इस पर महिला ने स्वयं ही गहने उस युवक को दे दिए और पॉलीथिन में पैक बंडल लेकर घर की ओर रवाना हो गई। घर पहुंचने के बाद जब उसने बंडल खोला तो उसमें ऊपरी स्तर पर एक बीस का नोट चिपका हुआ था और बंडल कागजों से भरा हुआ था। इस पर पति ने रात में ही पुलिस थाने में रिपोर्ट पेश की।

सांचौर में भी हुआ घटनाक्रम
यह पहला घटनाक्रम नहीं है। सप्ताहभर में ही यह दूसरा घटनाक्रम है, जिसमें महिला निशाना बनी है। इससे पूर्व गुरुवार को सांचौर में एक महिला का ध्यान भटकाकर युवक उसके कब्जे से डेढ़ लाख रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो चुके हैं।