6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निजी गोदाम में मिला सरकारी गेहूं, एसीबी की कार्रवाई

- प्रारंभिक जांच में एफसीआई की कार्मिकों की मिलीभगत आई सामने  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Rajendra Singh Denok

•

Updated: 11 Oct 2017, 1:24 PM IST

FCI

पाली.
शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के फेज-4 में स्थित श्रीनाथ वेबब्रीज इंडस्ट्रीज पर मंगलवार शाम को एसीबी टीम ने आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां प्रारंभिक जांच में कई अनियमियता सामने आई। एफसीआई का सरकारी गेहु बड़ी मात्रा में यहां पाया गया।

एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान जुगतावत बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एफसीआई के अधिकारी मिलीभगत कर सरकारी गेहूं अवैध रूप से श्रीनाथ वेबब्रीज इंडस्ट्रीज (श्रीनाथ आटा मिल) को बेच रहे है। जिस पर मंगलवार को यहां आकस्मिक जांच की तो एफसीआई के सरकारी गेहूं की 50-50 किलोग्राम की 179 बोरियां सहित एक ट्रक में 54 टन माल मिला। पूछताछ में बताया कि फैक्ट्री मालिक ने ट्रांसपोर्ट का भी ठेका ले रखा है। प्रारंभिक जांच में यहां एसीबी को काफी अनियमितता मिली।

आटा और मेदा बनता है
पूछताछ में सामने आया कि महेन्द्र गोयल नाम के व्यक्ति की यह इकाई है। जहां नरसिंह ब्रांड का आटा, तिरूपति व हलवाई ब्रांड का मैदा बनता है।

खुद का गोदाम, फिर भी यहां रखा

एसीबी ने एफसीआई के अधिकारियों को मौक पर बुलाया तथा निजी गोदाम में सरकारी गेहूं रखने का कारण पूछा। जिस पर उन्होंने बताया कि यहां वे-ब्रिज है। इसलिए माल का वजन करने में आसानी रहती है। जबकि खुद का गोदाम होते हुए भी सरकारी गेंहू को यहां रखना कई सवाल खड़े करता है।

मंडिया रोड स्थित गोदाम भी देखा एसीबी ने

मौके पर एसीबी को कोई दस्तावेज नहीं मिले। महेन्द्र गोयल ने बताया कि मंडिया रोड स्थित उसके गोदाम में दस्तावेज पड़े है। इस पर एसीबी की टीम मंडिया रोड स्थित गोदाम पहुंची। शाम पांच बजे से शुरू हुई एसीबी की कार्रवाई देर रात तक चलती रही।

अवैध खनन मामले में जेसीबी जब्त

पाली.

गुंदोज के निकट ठाकुरला गांव के सुभाष नगर क्षेत्र में स्थित ओरण की भूमि पर अवैध खनन करते हुए एक युवक को पकड़ कर जेसीबी जब्त की गई।
एसडीएम सुमित्रा पारीक ने बताया कि मुखिद नाम का एक युवक जेसीबी से सरकारी भूमि पर अवैध रूप से खनन कर रहा था। उसने बताया कि जेसीबी मांगीलाल विश्नोई की है और सड़क निर्माण में इस सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। एसडीएम की सूचना पर सोजत से खनिज विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा जेसीबी जब्त करने की कार्रवाई की।