
पाली के नागा बाबा बगेची स्थित गजानन मंदिर में संत को शॉल ओढ़ाकर आशीर्वाद लेते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़।
Guru Purnima 2025 : गुरु पूर्णिमा पर पाली शहर सहित जिले भर के मंदिरों, मठों व आश्रमों में गुरु पूजन किया गया। विद्यालयों में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के भाल पर तिलक लगाया। शिष्यों ने गुरु के बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प किया।
पाली शहर के नागा बाबा बगेची स्थित गजानन मंदिर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने महंत नारायण गिरी, कार्रवारी महंत सुरेश गिरी को नमन किया। उनको मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से भेजी शॉल ओढ़ाने के साथ श्रीफल आदि भेंट कर आशीर्वाद लिया। भगवान गजानन से प्रदेश के खुशहाली की कामना की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनिल भंडारी, पूर्व महापौर रेखा-राकेश भाटी, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, पूर्व यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा आदि रहे मौजूद।
इसी प्रकार शहर के गांधी मूर्ति स्थित गीता भवन में गुरु भक्तों ने संत प्रेमानंद स्वामी का पूजन कर शीश नवाया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने खेड़ापाबड़ा रामद्वारा में संत सूरजनदास, बंजारा समाज गुरु चेतन गिरी, हनुमान बगेची के संत जोगाराम, नागा बाबा बगेची में संत सुरेश गिरी का माल्यार्पण कर व श्रीफल प्रदान कर आशीर्वाद लिया। प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान बजरंग दल क्षेत्र संयोजक किशन प्रजापत, बजरंग दल प्रान्त सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान, जिला मंत्री बाबुलाल कुमावत, रामसुख पायक, परमेश्वर शर्मा आदि मौजूद रहे।
Updated on:
10 Jul 2025, 7:47 PM IST
Published on:
10 Jul 2025, 7:47 PM IST
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.