4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पढि़ए आखिर क्यों युवक ने शादी होने के चंद दिनों बाद ही लगाई ली फांसी

सेंदड़ा थाना क्षेत्र के गिरी गांव का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Om Prakash Tailor

•

Updated: 10 Nov 2017, 11:47 AM IST

news pali

अस्पताल में भर्ती घायल महिला।

रायपुर मारवाड़. निकटवर्ती गिरी गांव में गुरुवार दोपहर को एक युवक का शव उसके घर में फंदे पर झूलता मिला। पुलिस ने ब्यावर अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव मृतक के परिजनों को सौंपा। सेंदड़ा थानाप्रभारी विष्णुदत्त राजपुरोहित ने बताया कि गिरी निवासी पृथ्वीराज पुत्र जवरीलाल रेगर का तीन माह पहले विवाह हुआ था। वह गांव में ही बाइक मरम्मत का कार्य करता था। तीन दिन पहले ही उसने अपनी पत्नी को डिगरना (जैतारण) अपने ससुराल भेजा। गुरुवार को उसके माता-पिता मजदूरी पर गए हुए थे। इस दौरान उसने कमरे में पत्नी की चुनरी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। दोपहर में पड़ोसी मीठालाल ने किसी काम को लेकर उसे आवाज लगाई लेकिन जवाब नहीं आया। उसने खिड़की से देखा तो पृथ्वीराज का शव फंदे से झूलता मिला। मृतक कुछ दिन पूर्व सेंदड़ा ब्रिज से कूदकर तथा ट्रेन के आगे कूद कर जान देने गया था, लेकिन इसकी भनक लगने पर उसके दोस्तों ने उसे बचा लिया था।
विवाहिता अस्पताल में भर्ती, मारपीट का आरोप
पाली ञ्च पत्रिका. गुंदोज निवासी एक विवाहिता को घायलावस्था में परिजनों ने बांगड़ अस्पताल में भर्ती करवाया। गुंदोज निवासी विवाहिता अनिता ने बताया कि उसके पति द्वारा उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
टेम्पो चालक के खिलाफ मामला दर्ज
पाली . छोटा रूणेचा के निकट टेम्पो चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दम्पती घायल हो गए। इस पर सदर थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार बल्दों की ढाणी निवासी धन्नाराम पुत्र मगाराम सरगरा ने रिपोर्ट दी कि १७ अक्टूबर को उनका पुत्र सुरेश अपनी पत्नी संतोष के साथ बाइक से जा रहे थे। छोटा रूणेचा के निकट टेम्पो चालक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए।
आग से चारा जला, टै्रक्टर को भी नुकसान
गिरादड़ा . निकटवर्ती दयालपुरा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से चारा जल गया। वहीं बाड़े में खड़ा ट्रैक्टर भी चपेट में आ गया, जिससे उसे नुकसान पहुंचा। सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। हुआ यूं कि अज्ञात कारणों से दौलाराम पुत्र सवाराम पटेल के बाड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे कई ट्रॉली चारा जल गया। इससे ट्रैक्टर को भी नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की। इस बीच सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाया। इस दौरान हैड कांस्टेबल चैनाराम सहित जाब्ता मौजूद रहा।