15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लापरवाही ने ले ली होमगार्ड जवान की जान….यहां पढे़ क्या था मामला

परिजनो ने लगाया एलएनटी कंपनी पर लापरवाही का आरोप
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Kesharam Bander

Jun 13, 2018

Road Accident

ACCIDENT : सडक़ हादसे में होमगार्ड जवान की हुई मौत....

पाली। पाली शहर में चल रहा सीवरेज व पेयजल को लेकर पाईप लाईन बिछाने का काम शहरवासियों के लिए दर्द का सबब बनता जा रहा है। शहर में जगह-जगह सडक़े खुदी पड़ी है। इन निर्माणाधीन कार्यो के चलते अक्सर शहरवासी हादसों का शिकार होते रहते है। वही ताजा मामला मंडिया बाईपास मार्ग पर बुधवार अलसुबह हुआ। मंडिया बाईपास पर सडक़ किनारे खोदे गये गडढ़े ने एक होमगार्ड जवान की जान ले ली। जानकारी के अनुसार टैंकर चालक होमगार्ड जवान नरेन्द्र सिंह पुत्र मनोहरसिंह निवासी राजकीयावास हाल मोहन नगर टैंकर चलाते समय सामने आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में टेंकर सडक़ किनारे गडढ़े में पलट गया। इस हादसे में टैंकर चालक नरेन्द्रसिंह की मौत हो गई। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बांगड अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वही इस हादसे के बाद परिजन मोर्चरी के बाहर विरोध जता रहे है। उन्होने एलएनटी कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक के परिजनो ने एलएनटी कंपनी पर लापरवाही से काम करने का आरोप लगाया और कहा कि एलएनटी द्वारा सडक़ पर गडढ़ा खोदने के बाद लापरवाही बरतने से ये हादसा हुआ है।