
नशामुक्ति के लिए एकजुट हुआ जाट समाज
पाली. जाट समाज में नशामुक्ति की जागरूकता के लिए रविवार को तेजाराम चौधरी बढि़यासर के नेतृत्व में कालू परगना का जाट समाज आनंदपुर कालू गांव में एकत्रित हुआ। समाज के सचिव मिसाराम सोमरवाल ने बताया कि रविवार को आनंदपुर कालू जाट समाज न्याति नोहरा में हजारों की संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए। यहां तेजाराम चौधरी द्वारा समाज में व्याप्त 20 कुरीतियों को खत्म करने के लिए समाज को एकजुट किया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में मौजूद समाज के लोगों ने समाज के किसी भी समारोह, उत्सव व मृत्युभोज कार्यक्रमों में अफीम, डोडा के सेवन पर पूर्णरूप से प्रतिबंध करने पर चर्चा की। जाट समाज आनंदपुर कालू के अध्यक्ष थानाराम बडियासर ने बताया कि समाज में किसी कार्यक्रम में कपड़ों व पैसों का अनावश्यक आदान प्रदान व विशिष्ट भोज अनावश्यक अपव्यय है। इस कुरीति से समाज आर्थिक रूप से कमजोर होता जा रहा है। इस मौके पर गुदडऱाम सोमरवाल, सहदेव सिरोही, धर्माराम सोमरवाल, मोहनराम, रामनिवास मेहरिया, हीरालाल मुंडेल, लूणाराम चौधरी, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष रतनाराम चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे
Published on:
25 Jun 2018 01:21 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
