
हाउसिंग बोर्ड में हुआ श्याम पैदल यात्रा आभार कीर्तन
Khatu Shyam Baba Pedal Yatra : पाली शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित शिव गौरी वाटिका में बुधवार रात श्याम सेवा मित्र मंडल की ओर से श्याम प्रथम पैदल यात्रा आभार कीर्तन हुआ। इस मौके श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार कर दरबार सजाया। जिसमें जयपुर के गायक आयुष सोमानी ने भजनों की प्रस्तुति दी।
पाली से प्रथम खाटू श्याम धाम पैदल यात्रा के सफल आयोजन को लेकर बुधवार रात हाउसिंग बोर्ड स्थित शिव गौरी वाटिका में श्याम पैदल यात्रा आभार कीर्तन हुआ। जिसमें गायक सोमानी ने गणपति वंदना के बाद बाबा हमें तेरा भरोसा है, एकबार खाटू धाम बुलाले... के भजनों पर श्याम भक्त झूमते नाचते नजर आए। कई अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके खाटू वाले श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार कर दरबार सजाया।
विधायक ज्ञानचंद पारख, नगर परिषद के पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, उपसभापति ललित प्रितमानी, पूर्व सभापति व पार्षद राकेश भाटी सहित बड़ी श्याम भक्तों ने बाबा के दरबार में धोक लगाई। इसके बाद बाबा पर चढ़ाया छप्पन भोग का प्रसाद श्याम भक्तों को वितरित किया। इस मौके मनोज मोटवानी, ललित सेमलानी, लक्ष्मण सावलानी, मुकेश आडवाणी, मयूर गोयल, हर्ष अग्रवाल, राहुल सारडा, मुकुल अग्रवाल, नीलम बंसल, पुनीत राठी, अर्जुन गहलोत, रूपकिशोर लालवानी, मनोज गर्ग आदि मंडल के सेवादार मौजूद रहे।
Updated on:
7 Sep 2023, 4:35 PM IST
Published on:
7 Sep 2023, 4:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.