5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर ऐसा क्या हुआ जो महिला एक घंटे तक तडफ़ती रही, पढि़ए पूरी खबर…

सिंधी कॉलोनी: पुलिस भी पहुंची मौके पर, महिला को परिजन ले गए अस्पताल
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Oct 23, 2018

leg of the woman trapped in lattice

आखिर ऐसा क्या हुआ जो महिला एक घंटे तक तडफ़ती रही, पढि़ए पूरी खबर...

पाली। शहर के सिंधी कॉलोनी में बीती रात करीब दस बजे नाले के ऊपर लगी लोहे की एक जाली से निकलते समय महिला का पैर फंस गया। इससे महिला नीचे गिर गई। बाद में लोगों की भीड़ जुट गई और उसे निकालने के प्रयास करने लगे। लेकिन, सफलता नहीं मिली तो फिर कटर से जाली काटनी पड़ी। इसके बाद परिजन महिला को निजी अस्पताल ले गए। इधर, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

हुआ यूं कि शहर के सिंधी कॉलोनी में ही रहने वाली एक महिला नाले पर लगी जाली से गुजर रही थी। इस दौरान अचानक से महिला का पैर इस जाली में फंस गया। इससे वह गिर गई। ये देखते ही परिजन व आसपास के लोग जुट गए। लेकिन, मशक्कत के बाद भी महिला का पैर जाली से नहीं निकाल जा सका। इस बीच वहां पहुंचे कांग्रेस युवा नेता मनीष राठौड़ ने पुलिस को सूचना दी। बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आखिरकार पास से ही कटर मशीन मंगवाई गई। जिससे लोहे की जाली कटवाई। करीब एक घंटे बाद महिला का फंसा पैर जाली से निकाला जा सका। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर रवाना हो गए।

क्षेत्रवासियों ने जताया विरोध
इस दौरान क्षेत्र के पार्षद भी मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने उनको खरी-खरी सुनाई।

बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
सोमेसर। निकटवर्ती टेवाली नदी में ल बे समय से रोक के बावजूद बजरी का अवैध दोहन जारी है। अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए गुड़ा एन्दला थाना प्रभारी परबतसिह के निर्देश पर खौड़ चौकी प्रभारी रामसिंह भाटी मय टीम ने सोमवार को बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की।

ठगी के फरार आरोपी गिरफ्तार
मारवाड़ जंक्शन। ठगी के मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी निचली निम्बली निवासी रतननाथ पुत्र नाथूनाथ व दिनेश नाथ पुत्र भीखनाथ को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 18 हजार पांच सौ रुपए बरामद किए। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया। इस प्रकरण में पुलिस ने पहले दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।