
महिला के गले से तिमणिया लुट, बदमाशों ने बाइक पर सवार होकर दिया वारदात को अंजाम
सोजत/पाली। जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र के सोबड़ावास ग्राम सरहद में बाइक पर सवार होकर जा रहे देवर भाभी की बाइक को रूकवाकर मोटर साईकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाश महिलाएं के गले में पहना तीन तोला सोने का तिमणिया दिनदहाड़े लुट कारित कर फरार हो गए।
थानाधिकारी प्रेमाराम विश्रोई ने बताया कि मंगलवार अपरान्ह रामासनी सांदुवान निवासी केसीदेवी भाट अपने देवर व एक बालक के साथ बाईक पर बैठकर भटिण्ड़ा से गांव जाते समय सोबड़ावास ग्राम के समीप एक बाईक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात युवकों ने उनकी बाईक को रूकवाकर महिला के गले में पहना तीन तोला सोने का तिमणिया लुट कारित कर फरार हो गए। सूचना पाकर शिवपुरा पुलिस मौके पर पहुची तथा अज्ञात लुटेरों की सरगर्मी से तलाश शुरू की। पुलिस इन अज्ञात बदमाशों की सघन अभियान चलाकर खोजबीन में जुटी हुई है।
स्मैकियों का हाथ होने की आशंका
बाईक पर सवार होकर जा रहे देवर भोजाई को रूकवाकर तिमणिया लुट कारित करने में स्मैकियों का हाथ हो सकता है। जो आए दिन ऐसी वारदातों को अंजाम देते हैं। थानाधिकारी विश्रोई ने बताया कि पुलिस भरसक प्रयत्नशील है। लुट की वारदात का पर्दाफाश करने के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी करवाकर सघन तलाशी कर रही है।
गुजरात पुलिस के जवानों ने संदिग्ध वाहनों की जांच की
सुमेरपुर। विधानसभा आम चुनाव को लेकर गुजरात पुलिस दल ने मंगलवार को नगर के विभिन्न चौराहों पर वाहनों की सघन जांच की। आम चुनाव में अवैध राशि परिवहन व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चुनाव कार्य में नियुक्त गुजरात पुलिस के जवानों ने नगर के विभिन्न चौराहों व फोरलेन पर वाहनों की जांच की। गुजरात पुलिस दल के एएसआई हेमराज ने बताया कि चुनाव के दौरान अवैध वाहनों, संदिग्ध गतिविधियों व कालेधन पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों को रोककर उनकी जांच की। भगतसिंह सर्कल पर पुलिस वाहन के अचानक पहुंचने व वाहनों की जांच करने की भनक लगते ही मौके पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई। हेमराज ने बताया कि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों व वाहन की जानकारी मिलने पर पुलिस व स्थानीय प्रशासन को बेखौफ होकर जानकारी दे सकता है।
Updated on:
30 Oct 2018 10:28 pm
Published on:
30 Oct 2018 10:02 pm
