14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली
पर्यावरण दिवस पर स्वच्छ और स्वस्थ रहने का संदेश देने दौड़ा शहर….यहां देखें विडियों
Play video

पर्यावरण दिवस पर स्वच्छ और स्वस्थ रहने का संदेश देने दौड़ा शहर….यहां देखें विडियों

-पर्यावरण दिवस पर राजस्थान पत्रिका व रोटे्रक्ट क्लब आल इग्नाइट की ओर से लाखोटिया उद्यान से रवाना हुई मैराथन  

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jun 05, 2018

पाली। पर्यावरण दिवस पर राजस्थान पत्रिका व रोटे्रक्ट क्लब आल इग्नाइट द्वारा मंगलवार सुबह सेहतमंद व स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ को केन्द्रीय राज्य मंत्री पी.पी. चौधरी व विधायक ज्ञानचंद पारख ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ शहर के लाखोटिया तालाब से रवाना होकर डिस्ट्रिक्ट क्लब पहुंची।

पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता मैराथन दौड़ के माध्यम से पूरे शहर को साफ.सुथरा रखने के साथ स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। मैराथन दौड़ सुबह लाखोटिया उद्यान से शुरू रवाना हुई। यह दौड़ पुष्पादेवी तिराहे होते हुए लोर्डिया तालाब की पाल, बांगड़ कॉलेज मार्ग, रोटरी क्लब होते हुए डिस्ट्रिक्ट क्लब पहुंच कर समाप्त हुई। मैराथन को लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह देखने को मिला। इसमें भाग लेने के लिए कई युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन भी करवाया था। इस मैराथन को सफल बनाने के लिए नगर परिषद के साथ शहर की निजी संस्थाएं ने भी अपनी भूमिका निभाई। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट क्लब में हुए कार्यक्रम में टीवी कलाकार विकल्प मेहता ने युवओं के साथ फिल्मी गीतों पर नृत्य भी किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, सांसद प्रतिनिधि राकेश भाटी, सभापति महेन्द्र बोहरा, पार्षद किशोर सोमनानी, मांगीलाल गांधी, प्रवीण कोठारी, इग्नाइट क्लब के सभी सदस्य शामिल थे।