5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली : नकली के संदेह में सवा सौ लीटर घी पकड़ा

- सरस डेयरी व चिकित्सा विभाग की संयुक्त कार्रवाई- सरस ब्रांड के टीन में बिक रहा था घी, जांच शुरू
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Feb 11, 2020

पाली : नकली के संदेह में सवा सौ लीटर घी पकड़ा

पाली : नकली के संदेह में सवा सौ लीटर घी पकड़ा

पाली/रानी। पाली जिले के रानी कस्बे में एक दुकान पर छापा मारकर चिकित्सा विभाग व डेयरी प्रबंधन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली के संदेह में सवा सौ लीटर घी पकड़ा है। इसके नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया है। यह घी सरस घी के टीन मे बिक रहा था। इस पर जो बैच नम्बर लगे थे, वह बैच नम्बर डेयरी के बैच नम्बर से मिलान नहीं करते हैं। मामले की जांच जारी है।

मुख्य बाजार में स्थित दुकान पर कार्रवाई
रानी कस्बे में पिछले कई दिनों से सरस घी के नाम से नकली घी बेचने की शिकायत चिकित्सा विभाग एवं सरस डेयरी पाली को मिल रही थी। इस पर सीएमएचओ डॉ. आरपी मिर्धा एवं पाली सरस डेयरी के विजिलेंस अधिकारी परबतसिंह देवड़ा ने सोमवार को रानी कस्बे के लक्ष्मी सुपर मार्केट पर छापा मारा। यहां सरस डेयरी के मिलते-जुलते 15 लीटर, 5 लीटर व एक लीटर घी की पैकिंग मिली। इस पर लगे बैच का घी पाली सरस डेयरी सयंत्र से सप्लाई ही नहीं किया गया।

दुकानदार ने बताया कि उसने देसूरी क्षेत्र के आना गांव में संचालित हो रही आना दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड से यह घी खरीद है। इसकी जांच जारी है। बरामद घी 15 लीटर घी के 5 टीन व 5 लीटर घी के 10 टीन है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीपसिंह यादव ने जांच के लिए नमूने लिए है। इस कार्रवाई से बाजार में हडक़ंप मच गया। कई दुकानदार दुकानें बंद कर चले गए।

सुमेरपुर व मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र बड़ा गढ़
जानकारों की माने तो नकली घी के सम्बंध में सुमेरपुर व मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र बड़ा अड्डा है। सुमेरपुर में कई बार नकली घी की फैक्ट्रियां पकड़ी जा चुकी है। इसके बावजूद यह कारोबार नहीं रुक रहा है।