5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुष्कर्म के आरोपी के मेडिकल के लिए भटकती रही पुलिस

-सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक होते पर भी नहीं हुआ मेडिकल
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Oct 31, 2018

Medical investigation of rape accused

दुष्कर्म के आरोपी के मेडिकल के लिए भटकती रही पुलिस

तखतगढ़। थाना क्षेत्र के धणा निवासी एक नाबालिक के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में पुलिस बुधवार को आरोपी को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गई। वहां प्रतिनियुक्ति पर लगे चिकित्सक ने मेडिकल करने में असमर्थता जताई। इस पर चिकित्सा विभाग के उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करवाया। इसके बाद कोसेलाव में मेडिकल करवाने को कहा गया। इस पर पुलिस आरोपी को लेकर कोसेलाव गई और मेडिकल कराया। मेडिकल के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां उसे जेल भेज दिया गया।

दरअसल, थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने बीते दिनों मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उसकी पुत्री को चाणौद निवासी गजाराम उर्फ विजय पुत्र वजाराम भील शादी की नियत से बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। पुलिस ने आरोपी व नाबालिग को मारवाड़ जंक्शन से दस्तयाब किया था।

जीप चोरी का आरोपी गिरफ्तार, अन्य साथी की तलाश जारी

-गुजरात से पुलिस ने बरामद की चोरी की जीप

पाली। कोतवाली पुलिस जीप चोरी के मामले में बाली जेल से प्रोडक्शन वारंट पर एक आरोपी को लाई। जिसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया। आरोपित के अन्य साथी की तलाश की जा रही है।

एएसआई मुकेश कुमार व्यास ने बताया कि 14 अगस्त को खिंवाड़ा निवासी असलम पुत्र इकबाल खान जीप लेकर पाली के इन्दिरा कॉलोनी निवासी अपने बहनोई यासीन छीपा के यहां आया था। जहां से रात में कोई उनकी जीप चोरी कर ले गया। मामले में बाली जेल से किशनपुरा (रानी) निवासी मुकेश (28) पुत्र वक्ताराम सीरवी को प्रोडक्शन वारंट पर लाए। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि साथी जालोर निवासी नरेन्द्र उर्फ नरिया के साथ मिलकर उसने जीप चुराई थी। जिसे बेचने के लिए पालनपुर (गुजरात) हाइवे के किनारे रख दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पालनपुर हाइवे के निकट से खड़ी चोरी की जीप बरामद की। मामले में आरोपी के साथी नरेन्द्र की तलाश जारी है।