4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइवे पर मवेशी राज, ‘सरकार’ भी आई चपेट में, बाल-बाल बचे मंत्री सुरेन्द्र गोयल

- मंत्री गोयल की कार टकराई, बाल-बाल बचे मंत्री - पत्रिका ने उठाया था मामला, टोल कम्पनी व प्रशासन अब भी लापरवाह
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 18, 2018

Minister's car damaged in accident

हाइवे पर मवेशी राज, ‘सरकार’ भी आई चपेट में, बाल-बाल बचे मंत्री सुरेन्द्र गोयल

रायपुर मारवाड़ (पाली)। सेंदड़ा-सुमेरपुर फोरलेन पर सेंदड़ा के निकट बेसहारा गोवंश हटाने को लेकर लगातार मांग उठ रही है। लेकिन, टोल क पनी व प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। मंगलवार को जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल की कार बछड़े की चपेट में आ गई। हादसे में मंत्री गोयल बाल-बाल बच गए। लेकिन, कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मंत्री को अन्य कार से जैतारण भेजा गया।


दरअसल, मंत्री गोयल जयपुर से जैतारण जा रहे थे। सेंदड़ा ओवरब्रिज पार करते समय सडक़ पर घूम रहे बछड़े की चपेट में उनकी कार आ गई। मंत्री की कार अनियंत्रित हो गई। कार की चपेट से बछड़ा घायल हो गया। जबकि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक की सजगता से कार काबू कर ली गई। मंत्री हादसे में बच गए। सूचना पर सेंदड़ा थानाप्रभारी सुरेश चौधरी मौके पर पहुंचे। लोगों की ाीड़ ाी मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाया। साथ ही बछड़े का उपचार शुरू कराया।

पत्रिका लगातार उठा रहा है मुद्दा
इस फोरलेन पर एलएण्डटी क पनी टोल वसूली कर रही है। सेंदड़ा से सुमेरपुर तक तीन टोल बूथ आते हैं। रोजाना करीब 70 लाख रुपए का टोल वसूला जाता है। गत सप्ताह दो ट्रोलों की चपेट से रायपुर मारवाड़ के निकट फोरलेन पर 6 सांड की मौत हो गई थी और 13 मवेशी घायल हो गए थे। इसके बाद दो दिनों तक और हादसे हुए। इस मुद्दे को लेकर गौ सेवकों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी ज्ञापन दिया था। इधर, फोरलेन से इन मवेशियों को हटाने के लिए पत्रिका लगाकार मुद्दा उठा रहा है।

जिला प्रशासन से करेंगे बात
कार नियंत्रित स्पीड में ही थी। अचानक एक बछड़ा फोरलेन पर डिवाइडर क्रॉस कर आगे आ गया। इससे कार असंतुलित होकर उसकी चपेट में आ गई। मैं ठीक हूं। हाइवे से मवेशियों को हटाने के सम्बन्ध में जिला प्रशासन से बात करूंगा। -सुरेन्द्र गोयल, जलदाय विभाग मंत्री