पिछले 24 घंटे में यहां हुई झमाझम बारिश
मौसम केन्द्र जयपुर के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान हनुमानगढ़, सिरोही और झुंझुनूं में अति भारी बारिश दर्ज की गई। इसके तहत हनुमानगढ़ के संगरिया में 152 एमएम, सिरोही में 133 और झुंझुनूं के उदयपुरवाटी क्षेत्र में 124 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि सिरोही केवीके में 112.5, जयपुर के छापरवाड़ा में 107, झुंझुनूं के मलसीसर में 105, झुूंझुनूं में 95, हनुमानगढ़ में 93, सीकर के पलसाना में 84, अजमेर के मांगलियावास में 80, पाली के मारवाड़ जंक्शन में 78, पाली में 76 और सीकर के लोसल में 70 एमएम बारिश दर्ज की गई।