12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

13वें दिन हत्या का खुलासा, बेटी के प्रेमी को तीन लाख की फिरौती देकर पति का कराया कत्ल

13वें दिन हत्या का खुलासा, बेटी के प्रेमी को तीन लाख की फिरौती देकर पति का कराया कत्ल

2 min read
Google source verification

पाली

image

Rajesh

Jul 01, 2018

murder

पाली।

पाली के आनंदपुर कालू थाना क्षेत्र के खारचिया गांव में घर में सो रहे अधेड़ की धारदार हथियारों से हत्या करने के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। वारदात को अंजाम देने में मृतक के परिजन ही निकले। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसकी दो बेटियों व एक बेटी के प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

पिता की हत्या के लिए प्रेमी को 3 लाख की फिरौती

पुलिस के अनुसार गत 17 जून की रात को खारचिया गांव निवासी बाबूलाल पुत्र रामलाल जाट का शव लहुलूहान हालत में उसके घर में मिला था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने ढिंगसरा नागौर निवासी महिपाल (20) पुत्र बलदेवराम जाट को गिरफ्तार किया। गहन पूछताछ में आरोपित ने बताया कि मृतक बाबूलाल की पुत्री ममता से उसकी दोस्ती थी। मृतक बाबूलाल परिजनों से रोज मारपीट एवं झगड़ा करता था। इसके चलते बाबूलाल की हत्या के लिए ममता, ममता की मां सुन्दरी देवी और बेटी सुशीला ने उससे सम्पर्क किया। साथ ही हत्या के बदले तीन लाख रुपए की फिरौती देने की बात कही। इस पर पुलिस ने आरोपित ममता, उसकी मां सुन्दरी देवी व सुशीला को भी गिरफ्तार कर लिया।

हत्या के लिए दीवार फांदकर घर में घुसे आरोपित

17 जून की रात महिपाल अपने साथियों के साथ बाबूलाल के घर में दीवार फांदकर घुस गया। गहरी नींद में सो रहे बाबूलाल पर धारदार हथियार से कई वार किए। इसके बाद बाबूलाल ने दम तौड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपितों ने खून से सने कपड़े छिपाकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। साथ ही आरोपित बेटियों व पत्नी ने मृतक पर कितनी बार वार किए। इस बारे में भी पूछताछ जारी है। वहीं मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की विशेष टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।