21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर के चोर गिरोह ने पाली को बनाया निशाना

-कलक्ट्रेट के बाहर सरस पार्लर से चार लाख व रोहट में दुकान से नकदी चुराने की वारदातें खुली-गिरोह ने जोधपुर में भी की कई वारदातें, दो आरोपी गिरफ्तार व एक नाबालिग संरक्षण में

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 31, 2018

pali crime news

जोधपुर के चोर गिरोह ने पाली को बनाया निशाना

पाली। गत दिनों जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर स्थित सरस पार्लर से चार लाख सात हजार रुपए चुराने व रोहट में थाने के बाहर किराणा की दुकान से नकदी चुराने की वारदातों का पुलिस ने राजफाश कर दिया। कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं एक नाबालिग को संरक्षण में लिया है। गिरोह ने जोधपुर में भी चोरी की कई वारदातें करना कबूला है। पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि बीस अगस्त की रात कलक्ट्रेट के बाहर सरस पार्लर की खिडक़ी तोडकऱ चोर छोटी अलमारी से 4.07 लाख रुपए चुरा ले गए थे। रोहट में रामपुरा निवासी विक्रम राव की किराणे की दुकान से भी उसी रात में 25 हजार रुपए चोरी हुए थे।

इस पर पुलिस ने कोतवाली प्रभारी गंगाराम खावा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य जगहों से पूछताछ कर संदिग्धों तक पहुंची। इसके बाद जोधपुर के कबीर नगर निवासी रिजवान (19) पुत्र फतह मोहम्मद, उदय मंदिर आसन निवासी अशफाक (23) पुत्र मुन्ना भिश्ती को गिरफ्तार किया। उनके साथ शामिल एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया गया है।

पहले रोहट में फिर पाली में वारदात
पुलिस ने बताया कि गिरोह ने पहले रोहट स्थित दुकान का शटर तोडकऱ किराणा की दुकान से नकदी चुराई। यहां सीसीटीवी में उनके चेहरे आ गए। इसके बाद वे पाली पहुंचे और यहां सरस पार्लर में वारदात की। वे लोहे के सरिए से शटर व खिडक़ी तोडकऱ वारदातें करते थे। गिरोह ने जोधपुर में कई जगहों पर नकबजनी की वारदातें करना कबूला है। उनसे पूछताछ जारी है।

गिरोह के सदस्यों को आज कोर्ट में पेश करेंगी पुलिस
कोतवाली थाना प्रभारी खावा ने बताया कि दोनों वारदातों में गिरफ्तार गिरोह के तीनों सदस्यों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां इनका पुलिस रिमाण्ड मांग जाएगा। रिमाण्ड के दौरान गिरोह से और भी कई चोरियां खुलने की आशंका है।