8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजादी की सुबह आसमां में शान से लहराया तिरंगा प्यारा

-जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने फहराया तिरंगा-जिला प्रशासन ने 69 प्रतिभाओं को जिला स्तर पर किया सम्मानित

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 15, 2018

Independence Day Festivals In pali

आजादी की सुबह आसमां में शान से लहराया तिरंगा प्यारा

पाली। स्वतंत्रता दिवस पर पाली के बांगड़ स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय समारोह में जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण करते हुए परेड की सलामी ली। इस मौके पर जिला प्रशासन द्वारा जिले की 69 प्रतिभाओं को मिला सम्मानित किया गया।


बांगड़ स्टेडियम में हुए जिला स्तरीय समारोह में सुबह नौ बजे मंत्री गोयल ने पहुंचकर ध्वजा रोहण परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। इस मौके पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, युद्ध रांगनाओं व समाजसेवियों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा व्यायाम प्रदर्शन व सांस्कृर्तिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां भी दी गई। इस मौके पर पुलिस के जवानों ने भी हैरतअंगेज प्रदर्शन किया।


इस मौके पर विधायक ज्ञानचंद पारख, जिला कलक्टर सुधीरकुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष करणसिंह नेतरा, यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा, सभापति महेन्द्र बोहरा, सांसद प्रतिनिधि राकेश भाटी, एडीएम भागीरथ विश्नोई, एसडीएम महावीरसिंह सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

हो जाता बड़ा हादसा
बांगड़ स्टेडियम में पुलिस के जवान शौर्य प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान एक ट्रेनर पत्थर पर आग लगाने के लिए पेट्रोल डाल रहे थे। इस दौरान पेट्रोल के टिन में अचानक आग लग गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ा हादसा घटित हो जाता।

इन प्रतिभाओं को जिलास्तर पर नवाजा
पाली। जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सरकारी, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ ही विद्यार्थी प्रतिभाओं को नवाजा गया। इसमें 69 लोगों का चयन किया गया था। इसमें 12वीं की छात्रा युक्ता खिवसरा सोजतरोड, अक्षिका तिवाड़ी छात्रा पाली, मनोज सीरवी छात्र पाली, विनय शर्मा छात्र बाली, मोनी रानी खिलाड़ी, कुलदीप छात्र सोजत सिटी, पूजा प्रजापत खिलाड़ी, विमलेश पंवार पाली, विजयराज सोनी योग शिक्षक, हनुमान प्रसाद पाली, अम्बालाल सोलंकी योग शिक्षक, गोविन्द प्रसाद दवे खाखरा, छोटू राम कुमावत जैतारण, ललित मालू पाली, राहुल छाजेड़ पाली, भागचन्द्र सोनीगरा धणा सुमेरपुर, मनीष सोलंकी पाली, जितेन्द्र बोथरा पाली, हरिसिंह चौहान पाली, विजय कुमार जोशी पाली, गोवर्धन सिंह रावणा राजपूत चेलावास, हितेश कुमार सिरियारी, डॉ. विकास मारवाल पाली, डॉ. अनुसूया हर्ष सोजत, डॉ. रविन्द्र कुमार सहारिया पाली, ओम प्रकाश आचार्य फालना, बिन्दुमती जैतपुर कनिष्ठ अभियंता, उषा भारद्वाज व्याख्याता रास, नारायण सिंह, पंचायत प्रसार अधिकारी बाली, संजय कुमार हंस क. अभियंता, देवेन्द्र प्रसाद डाबी प्रधानाचार्य गुड़ा एन्दला, ओम प्रकाश कुमावत व्याख्याता पाली, प्रदीप सुवालका कनिष्ठ अभियंता सोजत सिटी, गजेन्द्र सिंह राणावत प्रधानाचार्य सुमेरपुर, रमेश चन्द्र पंवार वरिष्ठ विधि अधिकारी, ज्योति श्रीवास्तव सखी वन सेंटर, दिलीप सिंह भू अभिलेख निरीक्षक पाली, लक्ष्मण राम बेगड व्याख्याता वोपारी, गजेन्द्र कुमार परमार व्याख्याता रानी स्टेशन, नरेश कुमार सिंधु, भरत माली एसबीआई पाली, भगवान स्वरूप कम्पाउण्डर पाली, भाग्यवन्ती नर्स खारची, चन्द्र प्रकाश सूचना सहायक, सवाई सिंह राजपुरोहित सूचना सहायक, नाथु सिंह भाटी बाली मांडा, भगाराम जयपाल बिलावास, मनीष कुमार पाली, महेन्द्र कुमार पटवारी पाली, भगाराम भाटी मेलनर्स-प्रथम पाली, प्रमोद कुमार पाली, जगदीश सिंह कविया बोगासनी, राजीव राजपुरोहित पाली, निर्भय सिंह राठौड़ देसूरी, सुरेश सिंह राजपुरोहित, अध्यापक सादड़ी, हैमसिंह कांस्टेबल पाली, हरीमोहन सिंह कनिष्ठ लेखा लिपिक पाली, कीर्ति जोशी कनिष्ठ सहायक रोहट, भंवर सिंह कुम्पावत सहायक वनपाल गुडा नाहरकान, प्रमोद राव खारिया नींव, साबिर मोहम्मद परिवार कल्याण, सुरेन्द्र सिंह सांसरी देसूरी, राजेन्द्र सिंह चारण परिचालक सोजतसिटी, मंागु सिंह बागवान पाली, बुद्धाराम परिहार सांसद सेवा केन्द्र, महेन्द्र दास रोडवेज, मैं उमराव पॉलीमर्स पाली, पाली जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ, राधेश्याम सुरेश कुमार एंड कम्पनी सुमेरपुर को जिला स्तरीय समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।