7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन पर बंद रहे निमाज कस्बे के बाजार

-जिले के निमाज, तखतगढ़ सहित विभिन्न कस्बों व गांवों में वाजपेयी को दी गई श्रद्धांजलि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Suresh Hemnani

•

Updated: 17 Aug 2018, 3:30 PM IST

pali hindi news

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन पर बंद रहे निमाज कस्बे के बाजार

निमाज/पाली। पूर्व प्रधानमंत्री व भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर पाली जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत निमाज के बाजार बंद रहे। गुरुवार शाम को व्यापार संघ ने मुनादी करवाकर शुक्रवार को बाजार बंद रखने का आह्वान किया। शुक्रवार को व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोले ही नही। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। विद्यालयों में भी राजकीय अवकाश घोषित होने से विद्यालय के द्वार नही खुले। जानकारी के अभाव में सुदूर क्षेत्र से प्रथम परख की परीक्षा के लिहाज से विद्यालय पहुंचे विद्यार्थी वापस घर को लौटे। ग्राम पंचायत परिसर में दोपहर बाद चार बजे श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी। जिसमे ग्रामीण पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

तखतगढ़ में शोकसभा कर पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धाजंलि
तखतगढ़। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित हनुमान चौक प्रागंण में शुक्रवार को भारतरत्न से अलंकृत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में श्रद्धाजंलि दी गई। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. चंदन गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में परमाणु परीक्षण करके अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम मानचित्र पटल पर उजागर किया। इस मैके पर किसान नेता जब्बरसिंह तरवाड़ा ने पत्रकार एवं पूर्व प्रधानमंत्री ने लखनऊ में संबोधन करते हुए शख्सियत बताया।

इन्होंने दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवाराम चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधन दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गणपत सोमपुरा, उपाध्यक्ष रामसिंह, महामंत्री दिनेश कुमावत, पालिकाध्यक्ष रंजनाकुमारी, उपाध्यक्ष कांतिलाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष जयंती जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवाराम चौधरी, जिला प्रवक्ता मनोज नामा, उपाध्यक्ष श्रीमती अंकिता सोनी, युवा मोर्चा के जिला मंत्री चमनाराम देवासी, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश सुथार, पशुपालन प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष वगताराम, पार्षद शेषमल, वागाराम, महेश रावल, हेमाराम टांक, व्यापार संघ अध्यक्ष अशोक सोनी सहित अन्य नगरवासी मौजूद थे।