पाली. देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शामिल पाली में आपको साफ-सुथरी हवा नसीब हो सकती है। पेड़-पौधोें के बीच सुकून के दो पल गुजारने के लिए जगह मिल सकती है। बशर्ते, ऑक्सीजन के भंडार विकसित जाएं। क्योंकि, रीयल टाइम एयर पॉल्यूशन रेटिंग एजेंसी के (एक्यूआई) के आंकड़े संतोषजनक नहीं है। प्रदूषण का प्रभाव कम करने के लिए शहर के बीच वन विभाग की 700 हेक्टेयर जमीन ऑक्सीजोन के रूप में विकसित की जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो सांसों को दूषित हवा से छुटकारा दिलाने में हम काफी हद तक कामयाब हो सकेंगे। ऑक्सीजोन हवा की गुणवत्ता में सुधार और प्रदूषण कम करने का बड़ा माध्यम है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी इसके कई फायदे हैं, क्योंकि यह श्वसन प्रणाली को बेहतर बनाने, ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने और एकाग्रता में सुधार करने में मददगार होता हैं।