4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो बसों के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत, हादसा स्थल पर मचा कोहराम, 6 की मौत- 20 घायल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

पाली

image

Nakul Devarshi

Mar 06, 2019

Pali Accident: two buses collided, five persons died, many injured

पाली।

पाली में दो निजी बसों के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज़्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक़ घायलों में कुछ की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है, लिहाज़ा मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ये दर्दनाक सड़क हादसा पाली के सांडेराव थाना क्षेत्र में हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ हादसा जब हुआ तब हादसास्थल पर कोहराम मच गया। चीख-पुकार के बीच स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से जैसे-तैसे बसों में फंसें लोगों को बाहर निकाला। दोनों बसों के बीच भिड़ंत इतनी ज़बरदस्त थी कि कुछ ने तो हादसा स्थल पर ही दम तोड़ दिया। घायलों को फ़ौरन नज़दीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया।

हादसे की वास्तविक वजह का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

और इधर, कुछ देर पहले गैस टैंकर पलटने से अफरा तफरी

गुडा एंदला थाना क्षेत्र के तोगावास के निकट फोरलेन पर मंगलवार देर रात गैस से भरा एक टैंकर पलट गया। हादसे के बाद गैस रिसाव होने लगा। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात रुकवाया। गैस का रिसाव देर रात को बंद हो गया।

पुलिस ने यातायात को सुचारू करने के लिए मशक्कत कर टैंकर को एक तरफ करवाया। गुडा एंदला थानाधिकारी चंद्र सिंह के अनुसार रात करीब 9:30 बजे गैस से भरा टैंकर सुमेरपुर पाली की तरफ जा रहा था। टैंकर असंतुलित होकर पलट गया। टैंकर से हल्की गैस लीक होने लगी। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा होने के फ़ौरन बाद गैस कंपनी के प्रतिनिधियों को सूचना दे दी गई।

बड़ा हादसा टला
जहां हादसा हुआ उसके निकट के पेट्रोल पंप भी था। वहां अफरा तफरी मच गई। टैंकर को सुरक्षित रखा गया है। सभी ने राहत की सांस ली। पेट्रोल पम्प को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।