4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकतंत्र का महापर्व, दुबई से मतदान करने पाली पहुंचा ये परिवार

लोकतंत्र का महापर्व, दुबई से मतदान करने पाली पहुंचा ये परिवार
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

anandi lal

Apr 29, 2019

Pali Lok Sabha Election 2019

Pali Lok Sabha Election 2019

पाली। लोकतंत्र के महापर्व का उत्साह प्रदेश के मतदान केन्द्रों पर सोमवार सुबह से ही देखने को मिल रहा है। पोलिंंग बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगी हैं। हर कोई अपने वोट का प्रयोग कर सही प्रत्याशी के चयन में लगा है। लोकतंत्र की भागीदारी में हिस्सा लेने के लिए दुबई से मतदान करने के लिए एक परिवार पाली पहुंचा है।

जो लोग वोट नहीं डाल पाए हैं, उनके लिए शाम 6 बजे तक मतदान करने का समय बचा। कई लोग शाम की ठंडक का इंतजार कर रहे हैं। तेज धूप और गर्मी के तीखे तेवरों के बीच भी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का जज्बा देखने को मिल रहा है।

मतदाताओं के जोश और उत्साह के आगे गर्मी का असर भी फीका नजर आ रहा है। यूं तो मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे ही कतारें लगना शुरू हो गई थी।। इस कारण लोगों को मतदान करने के लिए करीब आधे से एक घंटे तक अपनी बारी के इंतजार में खड़े रहना पड़ा।

लोकसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 10.90 प्रतिशत मतदान हो गया था। जबकि पाली जिले में 12.62 प्रतिशत मतदान हुआ। ग्यारह बजे तक 24.72 फीसदी मतदान हुआ। इसमें पाली विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 38.71 प्रतिशत मतदान हुआ। पाली लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इनमें से पाली जिले के 5 विधानसभा क्षेत्र है। तीन विधानसभा क्षेत्र जोधपुर जिले के है।